फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Jathra Bloc will vote in October and nine Aliganj

नौ अक्तूबर को अलीगंज व जैथरा ब्लॉक में होगा मतदान

Mon, 05 Oct 2015 05:37 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
ब्यूरो अमर उजाला, एटा Updated Mon, 05 Oct 2015 05:37 PM IST
विज्ञापन
Jathra Bloc will vote in October and nine Aliganj
 पंचायत चुनाव शांतिपूर्वक व निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराए जाने के लिए एसडीएम ने संबंधित कर्मचारियों व पुलिस को निर्देश दिए। बता दें कि प्रथम चरण में अलीगंज व जैथरा क्षेत्र में जिला पंचायत सदस्य व बीडीसी सदस्य पद के लिए मतदान नौ अक्तूबर को होगा।
विज्ञापन

इस संबंध में तहसील सभागार में संपन्न हुई बैठक में एसडीएम रामदास ने कहा कि प्रत्याशियों पर आदर्श चुनाव आचार संहिता एवं धारा 144 का पूरी तरह से पालन किया जाना चाहिए, उल्लंघन करने पर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि चुनाव प्रसार के लिए प्रत्याशियों एवं पार्टी द्वारा लगाए गए बैनर पोस्टर होर्डिंग्स आदि को सख्ती से हटाया जाए। बैठक में क्षेत्राधिकारी आशाराम अहरवार, प्रभरी निरीक्षक, रवींद्र सिंह, आदित्य यादव, राकेश कुमार के अलावा अन्य अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन

---
440 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे 172855 मतदाता
अलीगंज। क्षेत्र पंचायत के 119 वार्ड में 296 मतदेय स्थलों पर 172855 मतदाता 440 प्रत्याशियों को वोट देकर उनके भाग्य का फैसला करेंगे। मतदेय स्थलों का स्थानीय प्रशासन द्वारा निरीक्षण किया जा रहा है। मतदेय स्थलों पर सभी व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं। सुरक्षा व्यवस्था भी कड़ी की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed