{"_id":"697f9e391244fe7da60dc244","slug":"jalesars-ramu-wrestler-won-the-title-of-district-kesari-in-the-wrestling-competition-etah-news-c-163-1-eta1002-145782-2026-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: दंगल में जलेसर के रामू पहलवान ने जीता जिला केसरी का खिताब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: दंगल में जलेसर के रामू पहलवान ने जीता जिला केसरी का खिताब
Mon, 02 Feb 2026 12:10 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Mon, 02 Feb 2026 12:10 AM IST
विज्ञापन
एटा महोत्सव में दंगल प्रतियोगिता में प्रतिभाग करते पहलवान। संवाद
एटा। राजकीय कृषि एवं औद्योगिक विकास प्रदर्शनी एटा महोत्सव में विशाल दंगल में पहलवानों ने अपने दमखम व दांव-पेंच से दर्शकों को रोमांचित किया। रविवार को हुए दंगल में जलेसर के रामू पहलवान ने पिलखतरा के शिवम पहलवान को पछाड़ते हुए जिला केसरी का खिताब अपने नाम किया।
दंगल की शुरुआत जिला उपाध्यक्ष रंजीत सिंह यादव ने पहलवानों से हाथ मिलाकर की। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जुगेंद्र सिंह यादव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल रहे। दंगल के दौरान कई दमदार व रोमांचक मुकाबले देखने को मिले। भुर्रका के दीपू पहलवान व राकेश के बीच हुए मुकाबले ने दर्शकों की खूब तालियां बटोरी। इसमें दीपू ने बाजी मारी। दूसरे मुकाबले में भुर्रका के ही विकास पहलवान ने अंकुल को मात दी। दंगल का मुख्य आकर्षण अंतिम मुकाबला रहा।
इसमें जलेसर के रामू पहलवान व पिलखतरा के शिवम पहलवान आमने-सामने थे। दोनों के बीच बेहद कड़ा मुकाबला हुआ। अंत में रामू पहलवान ने निर्णायक बढ़त बनाते हुए जिला केसरी का ताज जीत लिया। आयोजन समिति की ओर से विजयी पहलवानों को नकद इनाम व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। बबलू पठान, राघवेंद्र पहलवान, राजवीर पहलवान, डॉ. विशेष यादव, बबलू यादव रहे।