फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Jalesar's GI-tagged brass products become a major attraction.

Etah News: जलेसर के जीआई टैग वाले पीतल उत्पाद बने आकर्षण

Sun, 27 Sep 2026 11:08 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Sun, 27 Sep 2026 11:08 PM IST
विज्ञापन
Jalesar's GI-tagged brass products become a major attraction.
एटा। ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो मार्ट एंड सेंटर में चल रहे उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो में जिले के स्थानीय उत्पादों की धूम देखने को मिल रही है। जलेसर के जीआई टैग प्राप्त पीतल के घुंघरू, घंटी, घंटा और अन्य हस्तशिल्प उत्पाद विदेशी खरीदारों और आगंतुकों के आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। वहीं जिले के ओडीओपी उत्पाद चिकोरी ने भी कारोबारियों की रुचि बढ़ाई है। 25 से 29 सितंबर तक आयोजित ट्रेड शो में एटा के उद्यमियों ने अपने उत्पादों के स्टॉल लगाए हैं। पहले दिन मोहम्मद नईम अंसारी की मैसर्स आर्ट मेटल वेयर के स्टॉल पर पीतल उत्पादों की करीब 12,250 रुपये की बिक्री हुई। वहीं जलेसर के बाल गोविंद बंसल की मैसर्स श्री बालाजी ट्रेडिंग कंपनी के स्टॉल पर मूर्तियों, घंटा और घंटियों की करीब 31,800 रुपये की बिक्री दर्ज की गई। इस तरह पहले दिन दोनों स्टॉलों पर करीब 44 हजार रुपये के उत्पाद बिके। चिकोरी के स्टॉल पर भी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय कारोबारियों ने पहुंचकर इसके विभिन्न उपयोगों की जानकारी ली। उद्यमियों ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय मंच मिलने से स्थानीय उत्पादों को नए बाजार और निर्यात के अवसर मिल रहे हैं। उपायुक्त उद्योग अर्चना कुमारी ने जिले के उद्यमियों से ट्रेड शो में पहुंचकर अवसरों का लाभ उठाने की अपील की। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन स्थानीय उत्पादों को वैश्विक बाजार से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed