फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Jain Temple stolen goods worth eight million

जैन मंदिर में आठ लाख की कीमत का सामान चोरी

Thu, 26 Feb 2015 12:13 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला एटा
ब्यूरो अमर उजाला एटा Updated Thu, 26 Feb 2015 12:13 AM IST
विज्ञापन
अवागढ़ में मंगलवार की रात चोरों ने कस्बा स्थित प्राचीन जैन मंदिर को फिर से अपना निशाना बना लिया। जंगला काटकर रस्सी के सहारे मंदिर के अंदर घुसे चोर लगभग 16 किलो चांदी के छत्र, सिंहासन, भामंडल, बर्तन व सोने का छत्र सहित लाखों का माल ले उड़े। जिस अलमारी में बेशकीमती मूर्तियां रखी थीं वह चोरी होने से बच गईं। सुबह जब दर्शन करने लोग पहुंचे तो घटना की जानकारी हुई। सूचना के बाद भी थाना प्रभारी के न पहुंचने पर पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। दोपहर तक जैन समाज के प्रतिष्ठान भी बंद रहे। बाद में एएसपी, फोरेंसिक टीम, डॉग स्क्वाइड व पुलिस बल मौके पर पहुंच गया।
विज्ञापन



400 वर्ष पुराने श्री दिगंबर जैन पंचायती बड़ा जैन मंदिर में मंगलवार की मध्य रात्रि में चोरों ने छत पर चढ़कर ऊपर लगे दो जंगलों की सरिया को काटकर रस्सी के सहारे मंदिर में प्रवेश किया। वहां रखीं मूर्तियों के ऊपर लगे लगभग आठ लाख रुपये कीमत के 16 किलो चांदी के 15 छत्र, तीन भामंडल, दो सेट पूजा के बर्तन, एक सिंघासन, 30 ग्राम सोने का एक छत्र, एक किलो अष्टधातु का अखंड ज्योति दीपक तथा एक दानपात्र से नकदी चोरी कर ले गए। बेशकीमती मूर्तियों वाली आलमारी को भी खोलने का प्रयास किया। उसके बाहर के तालों व कुंदे को भी तोड़ दिया, लेकिन अंदर के डबल लॉक के न खुलने पर मूर्तियां चोरी होने से बच र्गइं।
विज्ञापन




एक दानपात्र की तिजोरी को भी रस्सी से बांधकर कटे हुए जंगले से निकालने की कोशिश भी की गई। एक मूर्ति को भी चोरों ने उठा लिया, परंतु उसे भी छोड़ गए।घटना की सूचना पर अपर पुलिस अधीक्षक विसर्जन सिंह यादव, सीओ जलेसर राघवेंद्र सिह, एसडीएम रवी प्रकाश श्रीवास्तव, पूरे सर्किल का फोर्स, पीएसी, फोरेंसिक टीम, डॉग स्क्वाइड के साथ पहुंच गए। मौके का मुआयना कर घटना के शीघ्र खुलासे का आश्वासन दिया। घटना की रिपोर्ट अज्ञात चोरों के खिलाफ मंदिर कमेटी के मंत्री प्रमोद कुमार जैन ने दर्ज कराई है।  
विज्ञापन
विज्ञापन




पांच बार हो चुका है चोरी का प्रयास
जैन मंदिर में इससे पहले पांच बार चोरी करने के प्रयास हुए हैं। एक बार चोर सात मूर्तियां ले जाने में सफल भी रहे, लेकिन दो वर्ष बाद तीन मूर्तियां कस्बे के मोहब्बतशाह बाबा के गेट पर मिली थीं। वहीं दो मूर्तियां कोतवाली देहात की पुलिस ने बरामद की थीं। दो मूर्तियां वर्षों बीत जाने के बाद भी नहीं मिल सकी हैं।




मंदिरों की सुरक्षा की मांग
जैन समाज के कस्बे में चार मंदिर हैं। इनकी सुरक्षा के लिए समाज के सुमन जैन, विपिन जैन, विपनेश जैन, जियालाल जैन, अशोक जैन, सुबोध जैन, चुन्नू जैन, विनय जैन, लालजी जैन, आशुतोष जैन, अजय जैन, मनोज जैन आदि ने अपर पुलिस अधीक्षक विसर्जन सिंह यादव से रात्रि में पुलिस बल तैनात करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed