फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Jain organization demands safe travel for monks and nuns.

Etah News: जैन संगठन ने साधु-साध्वियों की सुरक्षित यात्रा के लिए उठाई मांग

Sat, 27 Jun 2026 11:45 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Sat, 27 Jun 2026 11:45 PM IST
विज्ञापन
Jain organization demands safe travel for monks and nuns.
जैन नगर कार्यालय पर बैठक में मौजूद अखिल भारतीय दिगम्बर जैन महिला संगठन के पदा​धिकारी। स्रोत स्व
एटा। अखिल भारतीय दिगंबर जैन महिला संगठन की बैठक शनिवार को जैन नगर संगठन कार्यालय में आयोजित की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ णमोकार महामंत्र, गणधर वलय स्तोत्र, णमोकार चालीसा व आर्यिका श्री ज्ञानमती माता के बारहमासा पाठ के साथ हुआ। श्रद्धालुओं ने सामूहिक रूप से प्रभु की मंगल आरती भी की।
विज्ञापन

बैठक की अध्यक्षता करते हुए संगठन की अध्यक्षा बबीता जैन प्रेरणा ने कहा कि आगामी दिनों में वर्षा योग प्रारंभ होने के साथ देशभर में जैन साधु-साध्वियों का मंगल विहार जारी है। उन्होंने प्रशासन से आग्रह किया कि जैन संतों और साध्वियों को उनके चातुर्मास स्थलों तक सुरक्षित एवं निर्बाध रूप से पहुंचाने के लिए पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था उपलब्ध कराई जाए।
विज्ञापन

बैठक में नेमीनाथ महिला मंडल की सचिव रितु जैन ने कहा कि जैन साधु-साध्वियों के जीव रक्षा उपकरण पिच्छिका को लेकर मेनका गांधी की कथित टिप्पणी से जैन समाज की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं। टिप्पणी की निंदा करते हुए मेनका गांधी से जैन समाज व साधु-साध्वियों से सार्वजनिक रूप से क्षमा मांगने की अपील की। श्रुति जैन, बीना जैन, मिथलेश जैन, रितु जैन, संगीता जैन, वर्षा जैन, अनु जैन, कांची जैन, गरिमा जैन, श्वेता जैन, रेखा जैन, शिल्पी जैन, रुचि जैन, सोनू जैन, नेहा जैन, अनीता जैन, सारिका जैन, रूबी जैन, वंदना जैन, पिंकी जैन एवं मेघा जैन आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed