फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   jahareelee sharaab kaand: apang banee jindagee

जहरीली शराब कांड: अपंग बनी जिंदगी

Mon, 18 Jul 2016 11:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, एटा
अमर उजाला ब्यूरो, एटा Updated Mon, 18 Jul 2016 11:53 PM IST
विज्ञापन
jahareelee sharaab kaand: apang banee jindagee
जहरीली शराब कांड - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
जहरीली शराब पीकर जहां 33 लोगों की मौत  हो गई। वहीं इस शराब ने कईयों को जिंदगी को मौत से भी बदतर बनाकर रख दिया। किसी के आंख की रोशनी चली गई, तो कईयों के लीवर, फेफड़े और गुर्दे खराब हो चुके हैं। आंतों में जबरदस्त संक्रमण है। वे जीवन-मौत के बीच जूझ रहे हैं।  
विज्ञापन

अलीगंज में जहरीली शराब पीने से अभी भी 50 से ज्यादा लोगों की हालत नाजुक बनी है। उन्हेें एटा, आगरा और सैफई के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। अपनों को जीवन-मौत के बीच जूझते देख घरवाले भी असहनीय पीड़ा झेल रहे हैं। वहीं अस्पताल में भर्ती कई मरीजों की अभी भले ही सांसें चल रही है, लेकिन जहरीली शराब ने उनकी जिंदगी को मौत से भी बदतर बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। एटा-फर्रुखाबाद बार्डर स्थित फरसौली गांव निवासी मुकेश, नेत्रपाल, दयाशंकर, दीवान, बाबू, भगवानदास, सोवरन, सुरेश, राम रईस, उमनेश, भूरे, रतन सिंह, उमेश, प्रमोद, रामउद्दीन, राजवीर को गंभीर हालत में सैफई के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें कई के आंख की रोशनी चली गई है। वहीं लगभह सभी की आंतों में जबरदस्त संक्रमण है। लीवर और गुर्दे भी खराब हो चुके हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed