{"_id":"58efbf564f1c1b6137cf8e6b","slug":"jaadhav-kee-rihaee-ke-samarthan-mein-utare-log","type":"story","status":"publish","title_hn":"जाधव की रिहाई के समर्थन में उतरे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जाधव की रिहाई के समर्थन में उतरे लोग
amar ujala
Updated Thu, 13 Apr 2017 11:41 PM IST
विज्ञापन
जाधव फांसी की सजा दिए जाने पर पाक पीएम का पुतला जलाते लोग
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कुलभूषण जाधव को पाक में फांसी दिए जाने के फैसले का पूरे देश में विरोध हो रहा है। गुरुवार को जिले भर में जाधव का पुतला फूंका गया। साथ ही व्यापारियों ने जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया।
विश्व हिंदू महासंघ के बैनर तले कार्यकर्ताओं ने माया पैलेस चौराहे पर पाकिस्तान का पुतला फूंका। साथ ही जमकर नारेबाजी की। जिलाध्यक्ष दिलीप पचौरी ने कहा कि पाकिस्तान जाधव को गलत तरीके से फांसी दे रहा है। जिसका विरोध जरूरी है। इस मौके पर धर्मेंद्र सिंह राठौर, दीपक कुशवाह, राहुल शर्मा, सुनील पाठक, अवधेश गुप्ता, योगेश राजपूत, शेखर शर्मा, सत्येंद्र परमार, अमित मोदी, रमेश कुशवाह मौजूद रहे। उधर, व्यापार मंडल के बैनर तले व्यापारियों ने जाधव की रिहाई की मांग को लेकर डीएम को ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर अतुल राठी, अशोक गुप्ता, संजीव जैन, डेविड जैन, कैलाश जैन, प्रदीप गुप्ता, अमित चौहान मौजूद रहे।
जलेसर में भाजयुमो जिलाध्यक्ष सतेंद्र जादौन की अगुवाई में इसौली रोड स्थित तोप चौराहा पर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ का पुतला फूंका। पुतला दहन के दौरान दिलीप वार्ष्णेय, सुधीर गौतम, हिमान्शु गुप्ता, लालू ठाकुर, जगदीश वार्ष्णेय, चन्द्रप्रताप राजपूत, बीएल कुशवाह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
अलीगंज में भाजपा के वरिष्ठ नेता प्रदीप गुप्ता ने कहा कि पाकिस्तान अपनी ओछी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। कुलभूषण जाधव पर गलत आरोप लगाकर उसे फांसी की सजा सुना दी है। भारत भी इसका माकूल जवाब देगा। भाजपा के जिला महामंत्री मेघसिंह शाक्य ने कहा कि भारत सरकार बेकसूर जाधव को छुड़ाने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष बासुदेव सिंह शाक्य ने कहा कि बेकसूर भारतीय नागरिक जाधव को पाकिस्तान सरकार ने जो आरोप लगाए वो झूठे हैं।
एबीवीपी ने सोरों गेट पर विरोध प्रदर्शन किया। पाकिस्तान के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पाक प्रधानमंत्री नवाज शरीफ का पुतला फूंका।
प्रदेश सहमंत्री विकास यादव ने कहा जाधव को मौत की सजा देकर पाकिस्तान की आर्मी कोर्ट ने एक बार फिर दिखा दिया है। वो अपनी नापाक हरकतों से बाज आने वालो में से नहीं है। उन्होंने कहा कि अगर पाकिस्तान कुलभूषण जाधव को फांसी देता है तो भारतीय कोर्ट को भारतीय जेल में बंद आतंकियों को पालने की वजह उन पर सख्त कार्यवाही करते हुए फांसी की सजा सुनानी चाहिए। शरीफ मुर्दाबाद, पाकिस्तान मुर्दाबाद और भारत माता की जय के नारे लगाए। इस मौके पर नगर मंत्री हिमांशु उपाध्याय, नगर सचिव प्रशांत राजपूत, विवेक यादव, अलंकृत चौहान, दीपक, प्रभात यादव आदित्य गुप्ता आदि मौजूद रहे।