फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Ishan River: Many houses damaged due to waterlogging, loss of lakhs of rupees

ईशन नदी: जलभराव से एक दर्जन मकान क्षतिग्रस्त, लाखों का नुकसान

Sun, 25 Jul 2021 06:27 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 25 Jul 2021 06:27 PM IST
विज्ञापन
Ishan River: Many houses damaged due to waterlogging, loss of lakhs of rupees
ईशन नदी के किनारे श्रीनगर कॉलोनी में भरे पानी की वजह से घर में जाने के लिए रखी गई सीढ़ी से गुजरती ब? - फोटो : ETAH
एटा। बीते दिनों बारिश से ईशन नदी में जलस्तर बढ़ा तो आगरा रोड स्थित शहर के श्याम बिहार कॉलोनी, संजय नगर, वर्मा नगर, श्रीनगर कॉलोनी आदि मोहल्लों में जलभराव हो गया। कई घरों में पानी घुस गया। इस जलभराव से कई मकान क्षतिग्रस्त हो गए हैं। कहीं फर्श धंस गए तो कहीं दीवारों में दरारें आ गई हैं। लोगों का लाखों रुपये का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन

रविवार को ईशन नदी का जलस्तर थोड़ा घटा, लेकिन मोहल्लों सहित गांव चांदपुर के आसपास अभी भी जलभराव बना हुआ है। जिसके चलते लोगों की परेशानी जस की तस बनी हुई है। बिजली न मिलने के कारण लोगों के सामने पेयजल तक की समस्या बनी हुई है। रविवार को श्रीनगर कॉलोनी के लोग फावड़ा आदि लेकर खुद ही कॉलोनी से पानी निकालने की व्यवस्था में जुटे थे। उन्होंने बताया कि प्रशासन या पालिका का कोई कर्मचारी नहीं आया है। घरों में पानी भरा हुआ है। जिससे दीवारें दरक रहीं है, फर्श बैठ गए हैं। पानी नहीं निकला तो पूरा मकान धराशायी हो जाएगा। स्थानीय लोगों ने बताया कि यहां करीब 15 घरों में फर्श धंस गए हैं और दीवारों में दरारें आ गई हैं। वहीं चांदपुर में तो कुछ मकानों की दीवारें भी गिर गई हैं। इससे उन्हें लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। पानी निकलने के बाद नुकसान की पूरी स्थिति पता लगेगी।
विज्ञापन

प्रशासन नहीं कर रहा कोई व्यवस्था
श्रीनगर कॉलोनी के लोगों का कहना है जलभराव के बाद ईशन नदी पर अधिकारी आए। उन्होंने वहां साफ-सफाई आदि कराई। लेकिन मोहल्लों के लेागों का हाल जानने कोई नहीं आया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed