{"_id":"684da84843beff87690c0773","slug":"iron-theft-from-jawaharpur-thermal-project-in-etah-2025-06-14","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: जवाहरपुर तापीय परियोजना से चोरी...लोहा भरकर ले जा रहा था कार सवार, पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: जवाहरपुर तापीय परियोजना से चोरी...लोहा भरकर ले जा रहा था कार सवार, पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा
Sat, 14 Jun 2025 10:29 PM IST
अरुन पाराशर
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Published by: अरुन पाराशर
Updated Sat, 14 Jun 2025 10:29 PM IST
सार
पुलिस को सूचना मिली थी कि काले शीशे वाली कार में चोरी का लोहा भरा हुआ है। पुलिस ने घेराबंदी कर कार को पकड़ लिया। चालक से पूछताछ की।
विज्ञापन
police
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
एटा के जवाहरपुर तापीय परियोजना में इंजीनियरों को लाने व ले जाने वाले एक कार चालक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उसकी कार में 1740 किलोग्राम वजनी रेल की पटरी के टुकड़े मिले हैं। जिनको वह परियोजना स्थल से गाड़ी में भरकर ले जा रहा था।
थाना सकीट के उपनिरीक्षक मुकेश कुमार ने बताया कि 13 जून को कस्बा के आसपुर अड्डे पर वाहन चेकिंग कर रहे थे। तभी सूचना मिली कि एक सफेद रंग की काले शीशे वाली कार में चोरी का लोहा भरा हुआ है। सूचना पाकर इंतजार करने लगे तभी थोड़ी देर बाद एक कार आती दिखाई दी। रुकने का इशारा किया तो चालक ने गाड़ी को भगाने का प्रयास किया।

किसी तरह से घेरकर गाड़ी रुकवाई। चालक ने अपना नाम अरुण कुमार निवासी कठिंगरा थाना जैथरा बताया। गाड़ी की तलाशी ली गई तो उसके अंदर से रेल पटरी के 32 छोटे-बड़े लोहे के टुकड़े बरामद किए गए। धर्मकांटे पर इन लोहे के टुकड़ों का वजन कराया गया तो कुल 1740 किलोग्राम वजन निकला। पूछताछ के दौरान आरोपी अरुण कुमार ने बताया कि वह जवाहरपुर तापीय परियोजना में अपनी कार से इंजीनियरों को लाता व ले जाता है।
13 जून को गाड़ी खराब होने की कहकर प्लांट में मौजूद कुछ मजदूरों से वहां पड़े हुए रेलवे की लाइन के लोहे के टुकड़े गाड़ी में भरवा लिए और बेचने जा रहा था। सीओ सकीट कीर्तिका सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है।