फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   iron bridge being placed over the highway

Etah News: हाईवे के ऊपर रखा जा रहा लोहे का पुल

Wed, 02 Aug 2023 10:37 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Wed, 02 Aug 2023 10:37 PM IST
विज्ञापन
iron bridge being placed over the highway
एटा। जिले में बिजली उत्पादन के बड़े प्रोजेक्ट जवाहर तापीय परियोजना स्थल तक रेल लाइन का निर्माण किया जा रहा है। इसके लिए मालगाड़ी द्वारा कोयला पहुंचाया जाएगा। इसी के तहत एनएच-34 बाईपास के ऊपर से रेलवे लाइन गुजरेगी। इसके लिए 61 मीटर लंबे लोहे के पुल का निर्माण किया गया है। साथ ही यह पुल लगभग 6.3 मीटर चौड़ा है।
विज्ञापन

लखनऊ से आए चीफ इंजीनियर एके सेठ ने बताया कि बरसात के मौसम की वजह से लोहे का पुल रखने में थोड़ा समय लग रहा है। बरसात नहीं होती तो अब तक पुल रख भी गया होता। बुधवार को शाम तक लगभग 30 मीटर तक पुल हाईवे के ऊपर रखा जा चुका था। बाकी का काम बृहस्पतिवार तक पूरा होने की संभावना है।
विज्ञापन

तकनीकी कमी के कारण हो रही देरी
पुल को रखते समय बार-बार तकनीकी कमी आ रही थी। इसकी वजह से काफी धीमी गति से पुल को हाईवे के ऊपर खिसकाया जा रहा था। संस्था राइट्स के इंजीनियर अनूप यादव ने बताया कि लकड़ी के गट्टों के सहारे पुल को आगे खिसकाया जा रहा है। पुल का वजन ज्यादा होने की वजह से लकड़ी के गट्टे से खिसकने में दिक्कत आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed