फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Iranian youth wanted to live as a refugee

Etah News: शरणार्थी बनकर रहना चाहता था ईरानी युवक

Sun, 13 Aug 2023 11:29 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Sun, 13 Aug 2023 11:29 PM IST
विज्ञापन
Iranian youth wanted to live as a refugee
एटा। ईरान से आगरा पहुंचे युवक ने अपनी टोली को चकमा दे दिया। एक बस से एटा आ गया। यहां शरणार्थी के रूप में रहना चाहता था। पुलिस पूछताछ में सामने आया है कि परिजन से अनबन के चलते वह वापस नहीं जाना चाहता था। बहरहाल पुलिस ने उसकी फ्लाइट की टिकट बुक करा दी है। 16 अगस्त को उसे दिल्ली से ईरान भेज दिया जाएगा। जबकि सोमवार को उसे एटा से दिल्ली के लिए भेजा जाएगा।
विज्ञापन



रविवार को यह युवक एक होटल पर पहुंचा था। जहां से पुलिस को सूचना दी गई और पुलिस ने उसे पकड़कर पूछताछ शुरू की। शुरू में संगीन किस्म का मामला होने का संदेह हुआ था। लेकिन पूछताछ के दौरान ऐसा कुछ नहीं पाया गया। ईरान निवासी सुहान उर्फ सुभान अपने 20-22 साथियों संग भारत भ्रमण पर 9 अगस्त को यहां आया था। आगरा में ताजमहल देखने के बाद वह अपने साथियों से अलग हो गया। उसके साथी अलग बस में चले गए। जबकि सुहान एटा आने वाली बस में बैठ गया।
विज्ञापन



शनिवार दोपहर के समय वह एटा पहुंचा। यहां से किसी वाहन से मलावन और इसके बाद गांव छछैना पहुंच गया। यहां काफी देर तक इधर-उधर घूमता रहा। गांव वालों से बात भी की। हालांकि भाषा अलग होने की वजह से गांव के लोग उसकी कोई बात समझ नहीं सके। केवल भूखे होने बात समझ में आई। जिस पर गांव के लोगों ने उसे खाना खिला दिया। गांव के बाहर बनी दुकानों के बरामदे में वह लेटा-बैठा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन



इसके बाद किसी युवक ने उसे मोटरसाइकिल पर बैठाकर एटा पहुंचा दिया। यहां सुहान एक होटल में पहुंचा। जहां से पुलिस ने उसे पकड़ लिया। पूछताछ में सामने आया कि उसके पिता से संबंध अच्छे नहीं है। इसको लेकर वह घर नहीं जाना चाहता है। पुलिस ने शनिवार के बाद रविवार को भी ईरानी दूतावास संपर्क किया। हालांकि रविवार के अवकाश की वजह से उसे दिल्ली नहीं भेजा जा सका। सोमवार को भेजा जाएगा।




युवक के बारे में पूरी छानबीन और पूछताछ कर ली गई है। किसी तरह की संदिग्ध गतिविधि या जानकारी नहीं मिली है। वह सामान्य परिवार का युवक है। जो परिजन से किसी अनबन के चलते वापस नहीं जाना चाहता था। शरणार्थी बनकर यहां रहने की मंशा थी। उसे सोमवार को दिल्ली पहुंचाया जाएगा। जहां से 16 अगस्त को फ्लाइट द्वारा ईरान भेज दिया जाएगा। - राजेश कुमार सिंह, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed