{"_id":"60ddf13d8ebc3ec1f80a8cba","slug":"involvement-of-corruption-found-in-the-investigation-handed-over-to-asdm-etah-news-agr4980308121","type":"story","status":"publish","title_hn":"एएसडीएम को सौंपी गई जांच में मिली भ्रष्टाचार की संलिप्तता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एएसडीएम को सौंपी गई जांच में मिली भ्रष्टाचार की संलिप्तता
विज्ञापन
एटा। नगर पालिका परिषद बोर्ड बैठक का बहिष्कार करने वाले 14 सभासदों द्वारा की गई भ्रष्टाचार की शिकायतें की परतें खुलने लगी हैं। एएसडीएम की ओर से बृहस्पतिवार को की गई जांच में सामने आया कि पूर्व में पूर्ण हो चुके कार्यों के पालिका के जिम्मेदारों ने पुन: टेंडर उठा दिए हैं।
नगर पालिका परिषद में हो रहे भ्रष्टाचार का पर्दाफाश कराने के लिए 14 सभासदों ने बृहस्पतिवार को एएसडीएम राजीव पांडेय द्वारा कार्यों की जांच कराई। एएसडीएम ने अनुपम कॉम्प्लेक्स के पीछे खाली जगह में इंटरलॉकिंग एवं सीढ़ियों का निर्माण कार्य को देखा, जहां पर पूर्व में कार्य कराया जा चुका था। अब भ्रष्टाचार के तहत पुन: कार्य होता पाया गया। इसकी शिकायत सभासदों द्वारा की गई थी। वहीं मेहता पार्क स्थित वार्ष्णेय अहाता की पुलिया का निर्माण कार्य का भौतिक सत्यापन किया गया जो कि पूर्ण पाया गया। जब कि इसका भी पुन: टेंडर उठाया गया है। वहीं वार्ड 23 के वेरूनगंज में विकास मेडिकल स्टोर से अशोक के घर तक नाली एवं इंटरलॉकिंग का कार्य पहले से ही पूर्ण पाया गया। इसको भी टेंडर में शामिल गया है। दूसरी ओर एडीएम विवेक मिश्रा ने ईओ डॉ. दीप वार्ष्णेय के साथ एटा क्लब के नजदीक बने हुए नाले का भौतिक सत्यापन किया।
एएसडीएम ने बताया है कि तीन कार्यों की जांच मेरे द्वारा की जानी है, दो कार्यों की जांच बृहस्पतिवार को की गई, इसमें भ्रष्टाचार में पालिका अधिकारियों की संलिप्तता नजर आई है। दोनों ही कार्य पूर्व में ही पूर्ण कर दिए गए थे लेकिन पुन: टेंडर डालकर भ्रष्टाचार किया जा रहा है। जांच रिपोर्ट की आख्या उच्चाधिकारियों को सौंपी जाएगी।