फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Insurance companies were not paying crops

फसलों का भुगतान नहीं कर रहीं बीमा कंपनियां

Sat, 25 Apr 2015 11:30 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
ब्यूरो अमर उजाला, एटा Updated Sat, 25 Apr 2015 11:30 PM IST
विज्ञापन
बरसात अज्ञैर ओलावृष्टि से तबाह हुई फसलों की क्षतिपूर्ति किसानों को मिलने
विज्ञापन
में अब फसल बीमा कंपनी की लापरवाही आड़े आ रही है। बीमा कंपनी संबंधित बैंकों पर किसानों की सूची उपलब्ध न कराने का आरोप लगा रही हैं, जबकि बैंक ने सूची उपलब्ध कराने का दावा किया है। डीएम निधि केसरवानी ने शासन से बीमा कंपनी की लापरवाही की शिकायत की है। सूशासन के निर्देशों के बाद कंपनी के प्रतिनिधि आठ मई तक एटा में आकर बैंक अधिकारियों से वार्ता करेंगे।



कृषि विभाग के अनुसार जिले में रबी की फसल के लिए 1898 किसानों ने 30.64 लाख का प्रीमियम भरा है। शासन द्वारा एचडीएफसी अरगो बीमा कंपनी को फसल बीमा के लिए अधिकृत किया है। विभागीय अधिकारियों ने बताया कि प्रीमियम भरने वाले उन किसानों को बीमा कंपनी द्वारा क्षतिपूर्ति दी जानी थी, जिनका 50 प्रतिशत से अधिक का नुकसान हुआ है। इसके लिए बैंकों ने प्रीमियम भरने वाले संबंधित किसानों की सूची बीमा कंपनी को उपलब्ध करा दी है। जबकि बीमा कंपनी इस बात से इंकार कर रही हैं। डीएम ने 16 अप्रैल को बैंक अधिकारियों और बीमा कंपनी के प्रतिनिधि के साथ बैठक की।
बैंक अधिकारियों ने बताया कि बीमा कंपनी को प्रीमियम भरने वाले किसानों की सूची उपलब्ध करा दी है। सूत्रों की मानें तो बीमा कंपनी इसके बाद सूची की हार्ड और सॉफ्ट कॉपी के फेर में आगे की कार्रवाई नहीं कर रही हैं। बीमा कंपनी की इस लापरवाही पर डीएम ने नाराजगी जताई और शासन को पत्र लिखा है। शासन ने बीमा कंपनी को फटकार लगाते हुए कहा कि किसानों को फसल बीमा उपलब्ध कराने के लिए जल्द से जल्द आगे की कार्रवाई की जाए।


राजस्व विभाग सूची बनाने में जुटा
डीएम ने राजस्व विभाग को निर्देश दिए हैं कि ग्राम पंचायत बार उन किसानों की सूची तैयार कर ली जाए, जिन किसानों ने फसल बीमा के लिए प्रीमियम भरा है और उनकी फसलों को 50 प्रतिशत से अधिक का नुकसान हुआ है। विभाग ऐसे किसानों की सूची बनाने में जुट गया है।
 

बीमा कंपनी द्वारा अपने कार्य में लापरवाही बरतने पर संबंधित बीमा कंपनी के खिलाफ शासन को पत्र लिखा गया है। राजस्व विभाग को ग्राम पंचायत बार ऐसे किसानों की सूची बनाने के लिए निर्देश दिए हैं, जिन्होंने फसल बीमा योजना के लिए प्रीमियम भरा है और उनका नुकसान 50 प्रतिशत से अधिक हुआ है।
- निधि केसरवानी, डीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed