{"_id":"670c08c73f132bbbfe09f198","slug":"inspector-going-from-residence-to-duty-dies-due-to-collision-with-vehicle-etah-news-c-163-1-eta1001-124331-2024-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: आवास से ड्यूटी जा रहे दरोगा की वाहन की टक्कर से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: आवास से ड्यूटी जा रहे दरोगा की वाहन की टक्कर से मौत
Sun, 13 Oct 2024 11:22 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Sun, 13 Oct 2024 11:22 PM IST
विज्ञापन
एटा। थाना मिरहची में तैनात एक दरोगा शनिवार की देर शाम अपने आवास से ड्यूटी जा रहे थे। नगला नथा के पास एक वाहन से उनकी बाइक की टक्कर हो गई। गंभीर रूप से घायल हुए दरोगा ने उपचार के दौरान अलीगढ़ में दम तोड़ दिया।
थाना प्रभारी केके लोधी ने बताया कि नरेशपाल सिंह (59) शनिवार की देर शाम कस्बा स्थित आवास से थाने में ड्यूटी पर आ रहे थे। उनकी बाइक जैसे ही थाना व कस्बा के बीच स्थित नगला नथा के पास पहुंची। किसी वाहन से टक्कर हो गई। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने उनको सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया और थाने में सूचना दी। जानकारी होते ही पुलिसकर्मी के साथ मैं स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचा। चिकित्सक ने हालत नाजुक देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद अलीगढ़ रेफर कर दिया। वहां पहुंचने पर उपचार के दौरान उनकी सांसे थम गईं।
सीओ सदर संजय सिंह ने बताया कि नरेशपाल सिंह मूलरूप से गांव बरूटी थाना नजीबाबाद जिला बिजनौर के रहने वाले थे। वर्तमान में परिवार जिला बुलंदशहर के थाना व कस्बा खुर्जा में बिजलीघर नंबर 4 के पास रहता है। सूचना पर परिजन अलीगढ़ पहुंच गए। गारद सलामी के लिए पुलिस जवानों के साथ शव को सरकारी वाहन से खुर्जा पहुंचाया गया है। इनके दो बेटे, बेटी व पत्नी के साथ ही अन्य परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है। अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।