{"_id":"5f6642608ebc3e8b6f24be28","slug":"inspaction-etah-news-agr4600184174","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला अस्पताल एवं एल वन अस्पताल में अपर आयुक्त ने परखी व्यवस्थाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला अस्पताल एवं एल वन अस्पताल में अपर आयुक्त ने परखी व्यवस्थाएं
Sat, 19 Sep 2020 11:09 PM IST
आगरा ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
Published by: आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 19 Sep 2020 11:09 PM IST
विज्ञापन
जिला अस्पताल का निरीक्षण करतीं अपर आयुक्त डॉ. कंचन सरन।
- फोटो : ETAH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अपर आयुक्त डॉ. कंचन सरन ने शनिवार को प्रभारी डीएम का चार्ज संभाल लिया। सुबह कार्यालय में अधीनस्थों के साथ अनौपचारिक मुलाकात के बाद उन्होंने जिला अस्पताल और कोविड अस्पताल का निरीक्षण किया। सीएमओ को निर्देश दिए अस्पताल में कोरोना की जांच कराने वाले व्यक्तियों के लिए अलग से जांच का इंतजाम किया जाए। वहीं कोविड अस्पताल की रसोई में गंदगी मिलने पर ठेकेदार को फटकार लगाते हुए नियमित सफाई के निर्देश दिए।
अपर आयुक्त डॉ. कंचन सरन, एसएसपी सुनील कुमार सिंह दोपहर के समय जिला अस्पताल पहुंचे। जहां ओपीडी में चिकित्सकों की उपस्थिति को देखा। वहीं पर्चा काउंटर पर मरीजों के बारे में जानकारी की। इसके बाद प्रथम तल पर बने पैथॉलॉजी कक्ष का निरीक्षण किया। जहां कोरोना की जांच कराने आए व्यक्तियों की भीड़ देख उन्होंने कहा अगर एक भी व्यक्ति पॉजिटिव निकला तो वह कई व्यक्तियों को संक्रमित करेगा। इसलिए जांच कराने की व्यवस्था अलग की जाए।
इसके बाद उन्होंने कोविड एलवन अस्पताल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बागवाला को निरीक्षण किया। अस्पताल में भर्ती मरीजों एवं मेडीकल टीम को गुणवत्तापूर्ण खाना मिलना चाहिए। उन्होंने इस दौरान संक्रमित व्यक्ति अरित्रा शाह, कृष्ण कुमार से फोन पर वार्ता कर हालचाल लिया।