फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   inspaction, dpro, toilet, etah

निरीक्षण के दौरान डीपीआरओ को शौचालय में मिले कंडे व लकडिय़ां

Sat, 03 Oct 2020 11:34 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 03 Oct 2020 11:34 PM IST
विज्ञापन
inspaction, dpro, toilet, etah
गांव क्षेत्र में बने शौचालय का निरीक्षण करते डीपीआरओ- संवाद - फोटो : ETAH
एटा। शनिवार को जिला पंचायत राज अधिकारी ने ग्राम पंचायत खिरिया नगर शाह और बहगो में सामुदायिक शौचालय और पंचायत भवन का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान खिरिया नगर शाह में शौचालयों में कंडे व लकड़ियां रखी मिलीं। वहीं बहगो में पहले से बने पंचायत भवन पर पूर्व प्रधान का कब्जा मिला।
विज्ञापन

जिला पंचायत राज अधिकारी आलोक कुमार प्रियदर्शी को सभी शौचालय निर्मित मिले। कुछ शौचालय का प्रयोग नहीं किया जा रहा था तथा उनमें कंडे एवं लकड़ी रखी हुई मिलीं। ग्राम पंचायत सचिव को निर्देशित किया गया कि लाभार्थियों को नोटिस दें और जागरूकता अभियान चलाएं। ग्राम पंचायत में ढाई लाख रुपये की लागत से सामुदायिक शौचालय का निर्माण कराया गया है। में वेंटिलेशन नहीं है।
विज्ञापन

मौके पर ही रोशनदान बनाने के लिए पंचायत सचिव से कहा। पंचायत भवन की हालत बेहद खराब मिली। तत्काल इसकी मरम्मत कराने के निर्देश दिए। इस दौरान सहायक विकास अधिकारी पंचायत जैथरा मुकेश कुमार, ग्राम पंचायत सचिव अभिषेक, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि एवं अन्य ग्रामवासी उपस्थित रहे ।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं ग्राम पंचायत बहगो में ग्राम प्रधान एवं ग्राम पंचायत सचिव दोनों ही अनुपस्थित मिले। लाभार्थियों के शौचालय पूर्ण पाए गए। पंचायत भवन जीर्ण शीर्ण हालत में मिले। पहले से बने हुए एक पंचायत भवन पर पूर्व ग्राम प्रधान द्वारा कब्जा कर अपने घर में मिला लिया गया है। इस पर आपत्ति जताते हुए तत्काल कब्जा हटाने एवं पंचायत भवन के मरम्मत कराने के लिए पंचायत सचिव को निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed