फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Increased rates of power should be taken back

बिजली की बढ़ी हुई दरें ली जाएं वापस

Thu, 02 Jul 2015 11:25 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
ब्यूरो अमर उजाला, एटा Updated Thu, 02 Jul 2015 11:25 PM IST
विज्ञापन
Increased rates of power should be taken back
प्रदेश में बढ़ाई गई बिजली दरों के विरोध में कांग्रेस ने कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर अपर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। कांग्रेसियों ने प्रदेश सरकार पर वायदा खिलाफी का अरोप लगाया एवं बढ़ी हुई बिजली दरों को अविलंब वापस लेने की मांग की।
विज्ञापन


जिलाध्यक्ष डा. शशिलता चौहान ने कहा कि चुनाव के दौरान सपा ने मुफ्त बिजली पानी देने का वायदा कर जनता का वोट हासिल कर सत्ता हासिल कर ली। बिजली की दरों में वृद्वि कर प्रदेश की जनता से धोखा किया है। पहले से ही बिजली की दरें काफी अधिक थी। अब उपभोक्ताओं को 6.20 रुपये प्रति यूनिट देना होगा। कीमतें बढ़ा कर जनता के ऊपर जो बोझ डाला गया वह अन्याय है।
विज्ञापन


बढ़ी हुई दरों को शीघ्र वापस लिया जाए। अन्यथा पार्टी सड़कों पर उतर धरना प्रदर्शन और आंदोलन को बाध्य होगी। इस दौरान शहर कमेटी अध्यक्ष तरूण शर्मा, सत्यप्रकाश गुप्ता, राजवीर सिंह राना, श्यामबाबू चंचल, राजकपूर वाल्मीकि, महेंद्र पाल सिंह, माधव तिवारी, कबीर प्रताप सिंह, अंकित भारद्वाज, योगेश मिश्रा, गोपाल झंवर, भूदेव सिंह, लाखन सिंह राना, राजेंद्र कुमार कश्यप, विकास चौहान, जवाहर लाल, हजारी लाल, झम्मन सिंह लोधी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed