फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Increased danger in narrow lanes; trouble at the entrance.

Etah News: संकरी गिलयों में खतरा बढ़ा, मुहाने पर आफत

Mon, 19 Oct 2026 11:45 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 19 Oct 2026 11:45 PM IST
विज्ञापन
Increased danger in narrow lanes; trouble at the entrance.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

एटा। प्रमुख बाजारों में संकरी गलियों और सुरक्षा उपकरणों की अनदेखी किसी बड़े खतरे को न्योता दे रही है। त्योहारी सीजन के दौरान उमड़ने वाली भारी भीड़ के बीच यदि कोई आग लगती है तो दमकल की गाड़ियों का मौके पर पहुंचना तो दूर राहत कार्यों को अंजाम देना भी प्रशासन के लिए एक बड़ी चुनौती साबित होगा। इतना ही नहीं यहां दुकानों पर आग बुझाने के उपकरण भी नहीं लगे हैं।
शहर के प्रमुख बाजार घंटाघर, बाबूगंज, लोहामंडी, मैनगंज, बजरिया आदि स्थानों पर गलियां काफी संकरी हैं। त्योहार से पहले इन बाजारों में काफी भीड़ उमड़ती है। बाबूगंज को महिला मार्केट भी कहा जाता है। यहां सावन माह से ही महिलाओं की भीड़ आना शुरू हो जाती है।
विज्ञापन

हरियाली तीज, रक्षाबंधन और फिर आश्विन मास शुक्ल पक्ष में शारदीय नवरात्र और इसके बाद करवाचौथ, दिवाली, भाईदूज के त्योहार आते हैं तो काफी संख्या में महिलाएं यहां खरीदारी करने पहुंचती हैं। इस बाजार की गलियां संकरी होने के कारण आग लगने पर किसी भी तरह से बचाव के इंतजाम नहीं हैं। दुकानों में अग्निशमन यंत्रों की कमी से शुरुआती स्तर पर आग पर काबू पाने में भी परेशानी होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये हैं इंतजाम : वर्तमान में जिला मुख्यालय पर आग बुझाने के लिए पांच-पांच हजार लीटर के चार बड़े फायर टेंडर हैं। इसके साथ ही दो टेंडर ढाई-ढाई हजार के और एक सात सौ लीटर का है। इसके अलावा एक मात्र बाइक टेंडर है। ऐसे में इन संकरी गलियों वाले बाजारों में आग लगने पर बड़ा हादसा हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed