फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Incentive amount will be given to disabled girl students

दिव्यांग छात्राओं को दी जाएगी प्रोत्साहन राशि

Tue, 22 Feb 2022 10:32 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 22 Feb 2022 10:32 PM IST
विज्ञापन
Incentive amount will be given to disabled girl students
एटा। दिव्यांग छात्राओं को स्कूल तक लाने के लिए सरकार की नई पहल की गई है, इसके तहत छात्राओं को प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। छात्राओं को हर माह दो सौ रुपये देने का प्रावधान किया गया है और प्रत्येक वर्ष 10 माह तक प्रोत्साहन राशि मिलेगी। बेसिक शिक्षा विभाग दिव्यांग छात्राओं को चिह्नित करने में जुट गया है।
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा परिषद के विद्यालयों में पढ़ने वाली छात्राओं के लिए शासन की ओर से प्रोत्साहन राशि उपलब्ध कराने के लिए धनराशि आवंटित की गई है। शासन की मंशा है कि परिषदीय विद्यालयों में शिक्षारत दिव्यांग छात्राएं समय से पहले ड्रॉपआउट हो जाती हैं। इनको निरंतर विद्यालयों में पढ़ने आने के लिए प्रोत्साहन राशि के रूप में प्रति माह 200 रुपये दिए जाएंगे। कक्षा एक से आठ तक पढ़ने वाली छात्राओं को चिह्नित किया जा रहा है। इन छात्राओं को 10 माह की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी।
विज्ञापन

जिला समन्वयक संजय मिश्रा ने बताया कि कक्षा एक से आठवीं तक पढ़ने वाली छात्राओं के लिए प्रोत्साहन राशि देने का प्रावधान किया गया है। धनराशि प्राप्त हो गई है और प्रत्येक दिव्यांग छात्रा को 200 रुपये प्रतिमाह के हिसाब से 10 माह की रकम भेजी जानी है। प्रोत्साहन राशि को छात्राएं अपने निजी खर्च और नियमित रूप से विद्यालय आने में खर्च कर सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed