फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Inauguration programs are not being shown at local level, Minister upset

Etah News: स्थानीय स्तर पर नहीं दिखाए जा रहे लोकार्पण कार्यक्रम, मंत्री खफा

Mon, 29 Jan 2024 06:27 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Mon, 29 Jan 2024 06:27 PM IST
विज्ञापन
Inauguration programs are not being shown at local level, Minister upset
एटा। जिला विकास समन्वय और निगरानी समिति (दिशा) की बैठक सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में हुई। मुख्यमंत्री द्वारा किए जाने वाले स्थानीय लोकार्पण कार्यक्रमों को संबंधित क्षेत्रों में न दिखाने पर केंद्रीय मंत्री तो जीवन जीवन मिशन के कार्यों को लेकर सांसद ने नाराजगी जताई।
विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल ने कहा कि जलेसर में सरसों खरीद केंद्र का संचालन कराएं। ग्रामों में भ्रमण के दौरान यह देखा जा रहा है कि बड़ी संख्या में पेंशन योजनाओं के पात्र अभी भी वंचित हैं, उनके लिए शिविर का आयोजन किया जाए। ई-संजीवनी, आभा आईडी, आयुष्मान कार्ड बनवाए जाने पर जोर दिया। अधिशासी अभियंता आरईएस सहित अन्य कार्यदायी संस्थाओं के अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि मुख्यमंत्री या शासन से लोकार्पण, शिलान्यास का कोई कार्यक्रम आयोजित हो तो उसका प्रसारण क्षेत्रीय सांसद, विधायक सहित अन्य जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में अवश्य किया जाए। सांसद आदर्श ग्रामों में विभागीय कार्याें को निर्धारित मापदंडों के अनुरूप पूरा करें।
विज्ञापन

सांसद राजवीर सिंह ने बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि जल जीवन मिशन के तहत गांव में सड़क खोदने के बाद समय से ठीक कराया जाए। साथ ही पानी की टंकी वाले ग्रामों में समय-समय पर विभागीय अधिकारी निरीक्षण करें। लोगों की समस्याओं को सुनकर निस्तारित किया जाए। यदि कहीं आवश्यकता है तो पाइपलाइन बदली जाए। सभी अधिकारी विभागीय योजनाओं से प्रत्येक पात्र व्यक्ति को लाभान्वित करें। विधायकों सहित अन्य जनप्रतिनिधियों द्वारा दिए गए सुझावों पर प्रमुखता से अमल करते हुए प्रभावी कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------
ये रहे मौजूद
मारहरा विधायक वीरेंद्र सिंह लोधी, एमएलसी आशीष यादव, ब्लाॅक प्रमुख पुष्पेंद्र कुमार लोधी, रवि वर्मा, डीएम अंकित कुमार अग्रवाल, एसएसपी राजेश कुमार सिंह, सीएमओ डॉ. यूके त्रिपाठी, सीडीओ डॉ. एके बाजपेयी, एडीएम वित्त एवं राजस्व आयुष चौधरी, भाजपा जिलाध्यक्ष संदीप जैन सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी, जनप्रतिनिधि और समिति के सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed