फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   In the OPD of the medical college, every fourth patient suffers from fever

मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में हर चौथा मरीज बुखार पीड़ित

Tue, 08 Nov 2022 06:39 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 08 Nov 2022 06:39 PM IST
विज्ञापन
In the OPD of the medical college, every fourth patient suffers from fever
मेडिकल कॉलेज में मरीजों का परीक्षण करते चिकित्सक ।संवाद - फोटो : ETAH
एटा। जिले में बुखार लगातार बढ़ता जा रहा है। कई मरीजों की इससे मौत भी हो चुकी है। मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में मरीजों की संख्या में दिन प्रतिदिन इजाफा हो रहा है। यहां पहुंचने वाला हर चौथा मरीज बुखार पीड़ित है। वायरल, मलेरिया के अलावा डेंगू के लक्षण वाले रोगियों की भरमार है। हालांकि स्वास्थ्य विभाग ने 19 लोगों में ही इस बीमारी की पुष्टि की है।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज के डॉ. चेतन चौहान व डॉ. कुलदीप ने बताया कि मौसम में आए बदलाव के साथ ही पिछले सप्ताह से बुखार, खांसी व जुकाम के रोगियों की संख्या बड़ी है। सोमवार को ओपीडी में 460 मरीजों की संख्या पहुंच गई थी। जबकि मंगलवार को करीब 350 मरीज पहुंचे। बताया कि पहले 20 से 25 बुखार के मरीज प्रतिदिन आते थे। अब सप्ताह भर से 100 से अधिक मरीज आ रहे हैं। बताया कि सुबह व रात को ठंड होती है और दिन के समय तापमान बढ़ जाता है। ऐसे में ठंडा पानी पीने से तबीयत खराब हो सकती है। इसके अलावा मच्छरों से बचाव भी इस समय बेहद जरूरी है। मलेरिया और डेंगू से बचने के लिए लोगों को मच्छर रोधी उपायों पर अमल करना चाहिए।
विज्ञापन

निजी अस्पतालों में करा रहे उपचार
जिले में वायरल बुखार तेजी से फैला हुआ है। मेडिकल कॉलेज में 100 के करीब मरीज प्रतिदिन आ रहे हैं। इसके अलावा शहर से देहात तक निजी चिकित्सकों के क्लीनिक, नर्सिंग होम व अस्पतालों में मरीजों को देखा जा सकता है। वहां मरीजों का आंकड़ा कई गुना अधिक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed