फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   In Bihar, the BJP will form a coalition government-Vidhuri

बिहार में बनेगी भाजपा गंठबंधन की सरकार-विधुरी

Sat, 24 Oct 2015 06:29 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
ब्यूरो अमर उजाला, एटा Updated Sat, 24 Oct 2015 06:29 PM IST
विज्ञापन
In Bihar, the BJP will form a coalition government-Vidhuri
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश सह प्रभारी एवं सांसद रमेश चंद्र विधुरी ने कहा कि मोदी सरकार की विकास की नीतियों को जनता काफी पसंद कर रही है। बिहार के चुनाव में प्रधानमंत्री की नीतियों का फायदा मिलेगा। भाजपा गठबंधन की सरकार बनेगी। वह भाजपा नेता रानू वर्मा के आवास पर पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे।
विज्ञापन

प्रदेश सह प्रभारी ने कहा कि मोदी सरकार ने जनधन योजना, मुद्रा धन, अटल पेंशन योजना सहित कई कल्याणकारी योजनाएं संचालित कर रखी हैं। इन योजनाओं का लोगों को काफी लाभ मिला है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश का विधान सभा चुनाव 2017 शुचिता पर लड़ा जाएगा। चुनाव को लेकर प्रदेश में सघन जनसंपर्क अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन

कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर मोदी सरकार की नीतियों की जानकारी देंगे। उन्होंने कहा कि साहित्यकारों के द्वारा जो पुरस्कार लौटाएं जा रहे हैं वे मोदी सरकार को बदनाम करने का षणयंत्र है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मोदी सरकार की उपलब्धियों के चलते अन्य दल बौखलाए हुए हैं। उन्हें सरकार को बदनाम करने को कोई मौका नहीं मिला रहा था। उन्होंने इससे पूर्व संगठन की समीक्षा की। कार्यकर्ताओं को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

इस दौरान जिला अध्यक्ष पूर्णेद्र सोलंकी, रजनी कांत माहेश्वरी, श्याम सुंदर गुप्ता, अनिल पुंढीर, महेंद्र सिंह राना, विपिन वर्मा डेविड, देवेंद्र प्रताप, देवेंद्र लोधी, ज्ञान तिवारी, गौरी शंकर शर्मा, ज्ञान प्रकाश गुप्ता, महेंद्र बघेल, राजवीर भल्ला, मनोज शर्मा, रवींद्र लोधी, योगेंद्र चौहान, संजीव यदुवंशी, ब्रजेश वर्मा सहित काफी संख्या में भाजपाई मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed