फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   In any case been voted oath

हर हाल में करेंगे मतदान, ली शपथ

Sun, 22 Jan 2017 12:14 AM IST
Amar Ujala
Amar Ujala Updated Sun, 22 Jan 2017 12:14 AM IST
विज्ञापन
In any case been voted oath
मतदान करने की शपथ लेती छात्राएं - फोटो : Amar Ujala

विज्ञापन
राम मनोहर लोहिया डिग्री कालेज ढोलना में अमर उजाला के सहयोग से मतदाता जागरूकता कार्यक्रम हुआ। इसमें छात्र-छात्राओं एवं शिक्षक-शिक्षिकाओं ने मतदान करने की शपथ ली।

प्राचार्य आरके उपाध्याय ने कहा कि मतदान लोकतंत्र की मजबूती का प्रतीक है। यह तभी संभव हैं जब सभी लोग जागरूक हो। मतदान करें, दूसरों को भी मतदान करने के लिए प्रेरित करें। वोट के मोल को समझे। डॉ डीवी सिंह ने कहा कि संविधान ने मतदान करने का अधिकार दिया है। इसका प्रयोग सोच समझ कर करना चाहिए। वहीं छात्र- छात्राओं ने वोट हमारा है अनमोल, कभी न लेंगे इसका मोल, मतदान हमारा अधिकार, बिना दबाब करेंगे इसका इस्तेमाल आदि नारे लगाए। संकल्प लिया कि अन्य लोगों को भी मतदान के लिए जागरूक करेंगे। कार्यक्रम में प्राचार्य ने छात्र-छात्राओं एवं शिक्षक शिक्षिकाओं को हर हाल में मतदान की शपथ दिलाई। मौके पर डॉ मनोज, आरके सिंह, तारा सिंह, रीता, राजेश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed