{"_id":"667c56c6590aac579c0fe2a4","slug":"illegal-mining-machine-and-jewelery-trolley-caught-etah-news-c-163-1-sagr1018-118901-2024-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: अवैध खनन करती मशीन व ट्रैक्टर ट्रॉली पकड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: अवैध खनन करती मशीन व ट्रैक्टर ट्रॉली पकड़ी
Wed, 26 Jun 2024 11:28 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Wed, 26 Jun 2024 11:28 PM IST
विज्ञापन
अवागढ़। थाना क्षेत्र के गांव नगला भिखारी में अवैध खनन की शिकायत पर अधिकारियों ने छापा मार कार्रवाई की। इस दौरान ट्रैक्टर-ट्रॉली व बुलडोजर को पकड़ लिया। पकड़े गए वाहनों को थाने में खड़ा कराया गया है।
नायब तहसीलदार विपिन भारद्वाज ने बताया नगला भिखारी में अवैध खनन की सूचना मिल रही थी। इसी को लेकर वहां छापामार कार्रवाई की गई। इस दौरान ट्रैक्टर- ट्रॉली सहित जेसीवी मशीन को खनन करते पकड़ा। ग्रामीणों ने बताया कि यहां पर अवैध तरीके से मिट्टी का खनन का व्यापार कई महीनो से चल रहा है। जिस पर कोई कार्यवाही नहीं की जा रही थी। इसी को लेकर एसडीएम जलेसर से शिकायत की गई। तब जाकर यह कार्रवाई हुई है। संवाद