फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Illegal liquor traders hid in Mainpuri district by jumping into the Kali river

Etah News: काली नदी में कूदकर मैनपुरी जिले में जा छिपे अवैध शराब कारोबारी

Sun, 01 Mar 2026 11:38 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Sun, 01 Mar 2026 11:38 PM IST
विज्ञापन
Illegal liquor traders hid in Mainpuri district by jumping into the Kali river
जैथरा में काली नदी के किनारे जंगलों में लहन नष्ट कराती आबकारी टीम व पुलिस बल। संवाद
जैथरा। काली नदी किनारे बसे गांव जहांगीराबाद, कस्तूरपुरा, मनिकपुरा, निजामाबाद के जंगल में संचालित शराब के अवैध कारोबार के ठिकानों पर पुलिस और आबकारी विभाग की टीम ने कार्रवाई की। टीम के पहुंचते ही अवैध शराब के कारोबार से जुड़े लोग काली नदी में कूदकर मैनपुरी जिले में जा छिपे। कार्रवाई में टीम ने 40 लीटर कच्ची शराब और 1200 लीटर लहन बरामद किया है।
विज्ञापन

काली नदी पार मैनपुरी जिले की सीमा होने पर नदी किनारे कच्ची शराब निर्माण किए जाने का काम दशकों पुराना है। डिजिटल दौर में काफी हद तक अंकुश लगने के बाद होली पर्व नजदीक आते ही कच्ची शराब के अवैध कारोबार से जुड़े लोग सक्रिय हो गए थे। जानकारी पर आबकारी विभाग के अलीगढ़ मंडल के उपायुक्त कुलदीप सिंह, सहायक उपायुक्त अशोक कुमार एवं राजेश सिंह, निरीक्षक योगेश कुमार सिंह, डीके सिंह, अनुराग सिंह ने क्षेत्राधिकारी राजेश सिंह, थाना प्रभारी रीतेश ठाकुर ने फाेर्स के साथ काली नदी किनारे बसे गांव में दबिश देने की कार्रवाई की।
विज्ञापन

पुलिस फोर्स देखते ही अवैध धंधे से जुड़े लोग काली नदी में कूदकर मैनपुरी जिले में जा छिपे। फोर्स के पास संसाधन न होने पर उनको भागता हुए देखते रहे। आबकारी और पुलिस टीम ने छापामारी में सुलग रही भट्टियों को नष्ट करते हुए बरामद की 40 लीटर कच्ची शराब और 1200 लीटर लहन को मौके पर ही मिट्टी में समायोजित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रीतेश ठाकुर ने बताया कच्ची शराब के अवैध धंधे से मैनपुरी जिले के कुरावली थाना क्षेत्र के गांव गोकुलपुर निवासी रनवीर और उसके पुत्र पिंटू एवं पंकज जुड़े हुए हैं। कई बार कार्रवाई होने पर भी हरकत से बाज नहीं आते हैं, रुपयों का लालच देकर जिले के बेरोजगार लोगों को जोड़कर नदी के इस पार एटा जिले में भट्टी चलाते हैं और छापा पड़ने पर नदी में कूदकर अपने जिले में भाग जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed