एटा/जलेसर। सरकार द्वारा लागू किए गए एचयूआईडी (हॉलमार्क यूनिक आईडेंटीफिकेशन) नियम को लेकर सराफा कारोबारी विरोध में उतर आए हैं। सोमवार को सराफा बाजार बंद कर उन्होंने प्रदर्शन किया। नियम वापस न लेने पर आंदोलन को और बढ़ाने की बात कही। व्यापारी हॉलमार्क का विरोध न करने की बात तो कह रहे हैं, लेकिन एचयूआईडी के नियमों से सहमत नहीं हैं। इसे लेकर प्रांतीय नेतृत्व के आह्वान पर सराफा एसोसिएशन ने सोमवार को शहर में हड़ताल रखी। शहर के घंटाघर, बाबूगंज, मैनगंज आदि बाजारों में सराफा की दुकानें बंद रहीं। बाबूगंज स्थित मार्केट में दुकानें बंद कर व्यापारियों ने प्रदर्शन और नारेबाजी की।
जलेसर में सराफा एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने बाइक रैली निकालकर विरोध जताया। दुकानें बंद रखीं और तहसील पहुंचकर अपनी मांगों का ज्ञापन एसडीएम की अनुपस्थित में कर्मचारियों सौंपा। इस दौरान सोनू सराफ, विजय गर्ग, सुनील वर्मा, विक्की वर्मा, अक्षत अग्रवाल, अंकित गर्ग, सौरभ, वीरेंद्र चौहान,