फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   If there was improvement on Diwali, then the air got polluted on Dooj

दिवाली पर रहा सुधार तो दूज पर प्रदूषित हुई हवा

Thu, 27 Oct 2022 11:20 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 27 Oct 2022 11:20 PM IST
विज्ञापन
If there was improvement on Diwali, then the air got polluted on Dooj
नेशनल हाईवे जीटी रोड पर सुबह के समय प्रदूषण से छाई धुंध। संवाद - फोटो : ETAH
एटा। इस बार पिछली साल की अपेक्षा दिवाली पर वायु गुणवत्ता में सुधार रहा। दिवाली की अगली सुबह एक्यूआई (वायु गुणवत्ता सूचकांक) 161 पर था लेकिन दूज पर लोगों ने अधिक पटाखे चलाए। साथ ही यात्रियों की भीड़ के चलते वाहनों की आवाजाही भी अधिक रही। इससे हवा प्रदूषित हुई। बृहस्पतिवार सुबह एक्यूआई 186 तो दोपहर के समय 223 तक पहुंच गया। इसके चलते दमा, हृदय के रोगियों को खास दिक्कत का सामना करना पड़ा। आम लोगों को भी आंखों में जलन और खुजली महसूस हुई।
विज्ञापन

लोगों की समझदारी और पटाखों पर महंगाई के चलते इस दिवाली आतिशबाजी पिछले वर्षों की अपेक्षा कम रही। पिछली साल दिवाली की अगली सुबह घना प्रदूषण रहा था और एक्यूूआई 314 पर पहुंच गया था। इस साल भी दिवाली से पहले एक्यूआई 211 पर आ गया था। ऐसे में आशंका थी कि दिवाली की आतिशबाजी में यह और बढ़ेगा। हालांकि ऐसा नहीं हुआ और दिवाली के अगले दिन स्थिति ठीक रही। वहीं बुधवार को बहनें भाइयों के घर पहुंचीं तो तमाम परिवारों में जमकर आतिशबाजी हुई।
विज्ञापन

रात के समय हर ओर धुआं नजर आ रहा था। बृहस्पतिवार की सुबह भी आसमान में धुंध की चादर दिखाई दे रही थी। सुबह के समय एक्यूआई 202 हो गया था जो समय के साथ बढ़ता गया। दोपहर के समय जब वाहनों की भीड़भाड़ से सड़कों पर धूल उड़ी तो यह अधिकतम स्तर 223 पर जा पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन

200 से अधिक एक्यूआई करता है प्रभावित
मेडिकल कॉलेज के परामर्शदाता डॉ. एस. चंद्रा बताते हैं कि एक्यूआई 50 तक सबसे अच्छा माना जाता है। जबकि 100 तक यह सांस रोगियों को प्रभावित करता है। 200 तक पहुंचने पर दमा, फेफड़े और हृदय रोगियों पर अधिक प्रभाव डालता है। जबकि 300 तक होने की स्थिति में सभी लोगों को सांस लेने में समस्या हो सकती है। 300 से ऊपर जाने पर यह लोगों को बीमार बना सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed