फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   If any child is left out of vaccination, then the safety cycle is broken: DM

कोई भी बच्चा टीकाकरण से छूटा तो सुरक्षा चक्र टूटा : डीएम

Tue, 08 Mar 2022 12:09 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 08 Mar 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
If any child is left out of vaccination, then the safety cycle is broken: DM
पुरानी बस्ती में मिशन इंद्रधनुष का शुभारंभ करत डीएम। संवाद - फोटो : ETAH
एटा/अलीगंज। सघन मिशन इंद्रधनुष 4.0 के पहले सत्र की शुरूआत सोमवार को शांतिनगर स्थित आंगनबाड़ी केंद्र पर फीता काटकर जिलाधिकारी अंकित अग्रवाल ने की। जिलाधिकारी ने कहा कि मिशन इंद्रधनुष अभियान के दौरान कोई भी बच्चा टीकाकरण से छूटा तो समझो सुरक्षा चक्र टूट गया। हर बच्चे का टीकाकरण कराने के लिए अभिभावक सामने आएं और इस चक्र को टूटने न दें।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. उमेश कुमार त्रिपाठी ने कहा कि दो वर्ष तक के बच्चों का टीकाकरण बहुत जरूरी है। आज के बच्चे हमारे देश का भविष्य हैं, इनको सुरक्षित रखना हम सभी का कर्तव्य है। इसलिए मिशन इंद्रधनुष अभियान में सहयोग करें और नजदीकी केंद्र पर पहुंचकर बच्चों और गर्भवती महिलाओं का टीकाकरण कराऐं।
विज्ञापन

डीआईओ डॉ. राम सिंह ने कहा कि दो वर्ष तक के बच्चों को अगर कोई टीका लग गया है तो उसका कार्ड साथ लेकर आएं, छूटे हुए टीके लगवाना बेहद जरूरी है। यूनीसेफ के डीएमसी आलोक वर्मा ने कहा कि टीका लगने से बच्चे की जिंदगी सुरक्षित हो जाती है। वहीं अलीगंज में मिशन इंद्रधनुष के शुभारंभ के दौरान चिकित्सा अधीक्षक डॉ. रंजीत वर्मा ने कहा कि गर्भवती महिलाओं और बच्चा का एएनएम और आशाओं के माध्यम से घर-घर पहुंचकर टीकाकरण शुरू करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed