फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Idgah and mosques kept a close watch on Eid prayers

Etah News: ईद की नमाज को लेकर ईदगाह और मस्जिदों पर रही कड़ी नजर

Thu, 29 Jun 2023 05:10 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Thu, 29 Jun 2023 05:10 PM IST
विज्ञापन
Idgah and mosques kept a close watch on Eid prayers
एसएसपी, एएसपी सहित अधिकारी करते रहे भ्रमण
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
एटा। बृहस्पतिवार को जिले भर में ईद का त्योहार शांतिपूर्ण और सौहार्द के साथ मनाया गया। ईदगाह और मस्जिदों पर नमाज के दौरान कड़ी नजर रखी गई। डीएम अंकित अग्रवाल व एसएसपी उदय शंकर सिंह लगातार शहर का भ्रमण कर धर्मगुरुओं से वार्ता करते रहे। इनके अलावा अन्य अधिकारी भी क्षेत्रों में भ्रमण कर जायजा लेते रहे।

एसएसपी ने बताया कि जिले में 143 जगहों पर ईद की नमाज अदा की गई। इस दौरान करीब 60 हजार लोग नमाज में शामिल हुए। इनमें 26 ईदगाह भी शामिल हैं। नमाज के स्थानों को पहले से ही चिह्नित किया गया था और पर्याप्त संख्या में पुलिस बल लाया गया। इसके साथ ही 5 क्यूआरटी भ्रमणशील रहीं। जो पल-पल मस्जिदों आदि का भ्रमण कर रिपोर्ट करती रहीं। जिला मुख्यालय सहित, अलीगंज, मारहरा, जलेसर आदि स्थान, जहां पर मुस्लिम आबादी अधिक है वहां पर विशेष रूप से निगरानी रही। एएसपी धनंजय सिंह और सभी क्षेत्राधिकारियों को भी लगाया गया था। जबकि प्रशासनिक अधिकारी भी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed