{"_id":"65a9632ee934d3eb6b0b9a5f","slug":"hut-caught-fire-due-to-bonfire-4-pets-burnt-to-death-etah-news-c-163-1-sagr1017-11485-2024-01-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: अलाव से झोपड़ी में लगी आग, 4 पालतू पशु जलकर मरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: अलाव से झोपड़ी में लगी आग, 4 पालतू पशु जलकर मरे
Thu, 18 Jan 2024 11:13 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Thu, 18 Jan 2024 11:13 PM IST
विज्ञापन
एटा/जलेसर। थाना क्षेत्र के गांव मकसूदपुर में बुधवार की रात अलाव से झोपड़ी में आग लग गई। चार पालतू पशु जलकर मर गए। घरेलू सामान भी जल गया। अलाव जलता छोड़ देने से हादसा होने की आशंका जताई जा रही है।
गांव मकसूदपुर निवासी सुजात खान की झोपड़ी में आग लगने से हादसा हुआ। उसने बताया कि रात करीब 8.30 बजे यह घटना हुई। हम लोग झोपड़ी से अपने घर पर आ गए। आग लगने की वजह नहीं समझ आ रही। जब तक संभल पाते, आग पूरी तरह से फैल चुकी थी। ग्रामीणों के सहयोग से इसको बुझाने का काफी प्रयास किया लेकिन बुझा नहीं सके। ग्राम प्रधान अफराक अंसार अली ने बताया कि आग लगने से करीब 3 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। शासन प्रशासन से मदद दिलाने की पहल की जाएगी। थाना प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार ने बताया कि अलाव तापते समय छोड़ने से आग लगने की आशंका है। 2 भैंस और उनके बच्चों की जलकर मौत हुई है। मामले की जांच की जा रही है।