फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Husband, sister-in-law and brother-in-law accused of exploitation

Etah News: पति, ननद-ननदोई और देवर पर शोषण का आरोप

Sun, 14 Dec 2025 12:01 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Sun, 14 Dec 2025 12:01 AM IST
विज्ञापन
Husband, sister-in-law and brother-in-law accused of exploitation
एटा। महिला ने अदालत के आदेश पर पति सहित 6 लोगों के खिलाफ थाना सकीट में प्राथमिकी दर्ज कराई है। आरोप लगाया है कि ससुर की मौत के बाद पति व अन्य ससुरालीजन शोषण कर रहे हैं।
विज्ञापन

सकीट थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने न्यायालय में दिए प्रार्थना पत्र में लिखा है कि 16 नवंबर 2016 को मिरहची थाना क्षेत्र निवासी युवक के साथ विवाह हुआ था। पिता ने दहेज में सोने की जंजीर, अंगूठी और 5 लाख रुपये दिए थे। पीड़िता का आरोप है कि पति, देवर और विवाहित ननदें दिए गए दहेज से संतुष्ट नहीं हुए। अतिरिक्त दहेज में बाइक और 2 लाख रुपये की मांग करने लगे। इस दौरान एक बेटी और बेटा पैदा हुआ।
विज्ञापन

महिला का आरोप है कि ससुर की मृत्यु के बाद विवाहित ननदों और ननदोई का हस्तक्षेप घर में बढ़ गया। उनके उकसाने पर पति और देवर उसे प्रताड़ित करने लगे। एक ननद के कोई संतान नहीं थी, वह हमारी संतान गोद लेने का दबाव बनाने लगी। मना करने पर ननद और ननदोई ने पति को उकसाया और जबरन सहमति लेकर बेटी को गोद ले लिया। एक दिन ननदोें ने हाथ पकड़ लिए और पति ने गर्भ में पल रहे बच्चे को जान से मारने के उद्देश्य से पेट में लातें मारीं। ननदोई और देवर ने गले में साड़ी का फंदा डालकर जान से मारने का प्रयास किया। सीओ सकीट कीर्तिका सिंह ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed