फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Husband shot wife in the abdomen; FIR registered.

Etah News: पति ने मारी थी पत्नी के पेट में गोली, प्राथमिकी दर्ज

Sun, 21 Jun 2026 11:23 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Sun, 21 Jun 2026 11:23 PM IST
विज्ञापन
Husband shot wife in the abdomen; FIR registered.
एटा। देहात कोतवाली क्षेत्र के बिजोरी गांव में 16 जून को एक महिला को संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से हड़कंप मच गया। पुलिस को जांच में पता चला कि उसके पति ने ही उसे 12 बोर की गोली मारी थी। इस मामले में पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ ही प्राथमिकी दर्ज कराई है और उसकी तलाश में लगी हुई है।
विज्ञापन

बिजौरी निवासी खुशबू के भतीजे गोपाल ने बताया था कि , खुशबू अपने पति रमन सिंह को अपने घर के बाहर खाना देने के लिए गई थी। इसी दौरान अचानक गोली चलने की आवाज सुनाई दी और खुशबू घायल होकर जमीन पर गिर पड़ी। गोली लगने से आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। परिजन और ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे तथा घायल महिला को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी ले गए। घटना इतनी अचानक हुई कि किसी को कुछ समझने का मौका नहीं मिला। गोली कहां से चली और किन परिस्थितियों में महिला को लगी, इसका अभी तक स्पष्ट पता नहीं चल सका है। बताया 12 बोर की छर्रे उसके पेट और बाह में लगे है।
विज्ञापन

इसके बाद पुलिस ने सभी पहलुओं पर जांच की जिसमें प्रथम दृष्टया पति ही आरोपी निकला। उसने अपनी पत्नी को मारने के इरादे से योजना बनाई थी। हालांकि पत्नी की गंभीर रूप से घायल हो गई। इस मामले में उपनिरीक्षक दुलीचंद्र ने पति रमन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। आरोप है कि 16 जून को शाम 5ः30 बजे उसने अपनी पत्नी खुशबू को जान से मारने की नीयत से तमंचे से गोली मार दी और मौके से फरार हो गया। इस मामले में पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed