{"_id":"6ad65e2b291ea2755d044582","slug":"husband-files-fir-over-disappearance-of-his-married-wife-etah-news-c-163-1-eta1014-158679-2026-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: विवाहिता के लापता होने की पति ने दर्ज कराई प्राथमिकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: विवाहिता के लापता होने की पति ने दर्ज कराई प्राथमिकी
विज्ञापन
अलीगंज। गांव झकरई में एक विवाहिता के लापता होने के मामले में पति ने दूसरे गांव के युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पति ने युवक पर पत्नी को अपने साथ ले जाने का आरोप लगाया है।
युवक ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी पत्नी 18 अक्तूबर की रात करीब 3:15 बजे बिना बताए घर से चली गई। आरोप है कि गांव अरका निवासी विपिन कुमार उसे अपने साथ ले गया। शिकायत के आधार पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सीओ राजेश सिंह ने बताया कि पति की तहरीर पर विपिन कुमार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस विवाहिता की तलाश करने के साथ ही मामले से जुड़े तथ्यों की जांच कर रही है। विवाहिता के बयान और साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। संवाद