{"_id":"678b961096ab2f441c093b1b","slug":"husband-fights-with-wife-over-peas-and-attempts-suicide-in-etah-2025-01-18","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: मटर के चक्कर में की पत्नी से लड़ाई...फिर किया कुछ ऐसा, खतरे में पड़ गई जान; अब अस्पताल में चल रहा इलाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: मटर के चक्कर में की पत्नी से लड़ाई...फिर किया कुछ ऐसा, खतरे में पड़ गई जान; अब अस्पताल में चल रहा इलाज
Sat, 18 Jan 2025 05:23 PM IST
अरुन पाराशर
संंवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संंवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Published by: अरुन पाराशर
Updated Sat, 18 Jan 2025 05:23 PM IST
सार
गुस्से में किसान ने आत्मघाती कदम उठाया। परिजन माैके पर पहुंचे तो दिनेश अचेत अवस्था में पड़ा हुआ था। उन्हें मेडिकल कॉलेज ले गए, यहां उपचार चल रहा है। चिकित्सक उनका इलाज कर रहे हैं।
विज्ञापन
फांसी।
- फोटो : Freepik
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एटा के थाना कोतवाली देहात क्षेत्र के नदगांव में एक व्यक्ति ने पत्नी से मटर की फसल के विवाद के बाद फंदा लगाकर जान देने का प्रयास किया। जानकारी मिलते ही खेत पर पहुंचे परिजन किसान को लेकर मेडिकल कॉलेज आए, यहां उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
नदगांव निवासी आदेश कुमार ने बताया कि तहेरे भाई दिनेश ने इस बार खेतों में मटर की फसल की है। शनिवार को पत्नी से कहा कि मटर की फली तोड़कर मंडी ले जाकर बेच देंगे। यह सुनकर पत्नी बोली अभी फसल पूरी तरह से तैयार नहीं है, इसलिए अभी तुड़ाई मत कराओ।
विज्ञापन
विज्ञापन
इसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद हो गया। घर वालों ने दोनों को शांत किया तो दिनेश घर से खेत पर चला गया। वहां बान (रस्सी) को गले में फंसा कर स्वयं खींचते हुए फंदा लगाकर जान देने का प्रयास किया। आसपास खेत में काम कर रहे लोगों ने शोर मचाया और घर पर सूचना दी।
आदेश ने बताया कि हम लोग मौके पर पहुंचे तो भाई दिनेश अचेत अवस्था में पड़ा हुआ था। यह देखकर हम लोग मेडिकल कॉलेज लाए, यहां उपचार चल रहा है। कोतवाली देहात प्रभारी अमित कुमार ने बताया कि इस प्रकार का कोई मामला संज्ञान में नहीं है। किसी प्रकार की तहरीर मिलती है तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी।