फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Husband consumed poisonous substance due to wife's infidelity

Etah News: पत्नी की बेवफाई में पति ने खाया जहरीला पदार्थ

Sat, 15 Jun 2024 06:28 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Sat, 15 Jun 2024 06:28 PM IST
विज्ञापन
Husband consumed poisonous substance due to wife's infidelity
एटा। थाना कोतवाली नगर के एक मोहल्ला निवासी एक युवक ने पत्नी की बेवफाई पर जहरीला पदार्थ खाकर जान देने का प्रयास किया। परिजन उसको लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंचे, जहां उसका उपचार चल रहा है। युवक ई-रिक्शा चलाता है, जिसने शनिवार को जहरीला पदार्थ खा लिया। उसकी बहन ने बताया कि भाभी चार माह पूर्व भाई को छोड़कर किसी दूसरे युवक के साथ चली गईं। एक लड़का व लड़की है, जिनको यहीं छोड़ गईं। जिसके बाद से भाई तनाव में रहने लगा था। दो दिन पहले भाभी घर पर लौटकर आईं तो हम लोगों ने काफी समझाने का प्रयास किया। लेकिन वह नहीं मानी और अपने साथ ढाई वर्ष की मासूम बच्ची को भी ले गईं। इसके चलते भाई अवसाद में था और बार-बार मरने की बात कर रहा था। शनिवार को सुबह लगभग 11 बजे जब सभी लोग काम में लगे हुए थे। भाई ने घर पर रखी चूहेमार दवा खा ली। उसकी हालत बिगड़ी और वह बेहोश होने लगा। हम लोगों ने देखकर पूछा तो उसने जानकारी दी। जिसके बाद उसे मेडिकल कॉलेज लेकर आए। उपचार के बाद स्वास्थ्य में सुधार हुआ है। चिकित्सक के परामर्श को बाद ही घर ले जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed