फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Husband beats wife going to her parents house

UP: 'तुम्हारे पापा की तबीयत खराब है..', पति का ऐसा बहाना समझ न सकी, रास्ते में मिला धोखा; बचाने दाैड़े ग्रामीण

Mon, 26 May 2025 10:00 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: अरुन पाराशर Updated Mon, 26 May 2025 10:00 PM IST
सार

पिता की तबीयत खराब कहकर पत्नी को मायके लेकर जा रहे पति ने बीच रास्ते में छोड़ दिया। मारपीट करने लगा। इस दाैरान आसपास के ग्रामीणों ने विवाहिता को बचाया।

विज्ञापन
Husband beats wife going to her parents house
police - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एटा के थाना रिजोर में एक महिला ने पति रवेंद्र सिंह निवासी भड़पुरा थाना सोरों जिला कासगंज के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। इसमें लिखा है कि 4 मार्च को रवेंद्र पिता के बीमार होने की कहकर लाया और गांव से लगभग एक किलोमीटर पहले गालियां देते हुए पीटकर छोड़ गया।
विज्ञापन


गांव कुरीना दौलतपुर रंजना ने पुलिस को बताया है कि 2015 में हिंदू रीति-रिवाज के साथ रवेंद्र सिंह से शादी हुई थी। कुछ समय बाद ही रवेंद्र व उसके परिजन अतिरिक्त दहेज के लिए परेशान करने लगे। रवेंद्र कई प्रकार के झूठे आरोप लगाकर परेशान करता था। आए दिन गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी देता था। कई बार फोन कॉल के माध्यम से मानसिक और शारीरिक उत्पीड़न की जानकारी मायके में दी।
विज्ञापन


उनके समझाने पर कुछ दिन ये लोग सही तरीके से व्यवहार करते रहे। इसके बाद 4 मार्च को रवेंद्र ने कहा कि तुम्हारे पिता की तबीयत खराब है, चलो देखने चलते हैं। वहां से बाइक पर लेकर आया और गांव से लगभग एक किलोमीटर दूर उतारकर गालीगलौज करने लगा। विरोध पर पीटने लगा तो शोर सुनकर उधर से गुजर रहे गांव के कुछ लोग मौके पर पहुंचे और बचाया। जिसके बाद रवेंद्र जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed