फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Hundreds of liters of water flowing on roads due to leakage in pipelines

पाइपलाइनों में लीकेज से सड़कों पर बहर रहा सैकडों लीटर पानी

Mon, 15 Feb 2021 11:48 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 15 Feb 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
Hundreds of liters of water flowing on roads due to leakage in pipelines
जीटी रोड़ पर पाइप लाइन लीकेज होने से गढ्ढे में भरा पानी ।संवाद - फोटो : ETAH
एटा। शहर में टूटी पाइपलाइनों से प्रतिदिन सैकड़ों लीटर पानी बरबाद हो रहा है। सड़कों पर बह रहा पानी राहगीरों और दुकानदारों के लिए परेशानी का सबब बन रहा है तो कई मोहल्ले के लोगों को पानी की कमी से जूझना पड़ रहा है। कई बार शिकायतों के बाद भी जिम्मेदार ध्यान नहीं दे रहे हैं।
विज्ञापन

शहर के जीटी रोड स्थित सैनिक पड़ाव के समीप तहसील के ठीक सामने पाइपलाइन काफी समय से क्षतिग्रस्त है। इस पाइपलाइन को नगर पालिका के कर्मचारियों द्वारा कई बार जोड़ा गया पर समाधान नहीं हो सका।
विज्ञापन

इस कारण आपूर्ति के शुरू होते ही यहां खोदे गए गड्ढे में पानी भर जाता है और सैनिक पड़ाव सहित आसपास फैलने लगता है। इससे सब्जी और फलों की फड़ लगाने वालों को समस्या होती है। वहीं पाइपलाइन की लीकेज के के कारण कैलाशगंज क्षेत्र की करीब छह से आठ हजार की आबादी प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यही हाल गांधी मार्केट स्थित शाह पैलेस के मुख्य द्वार का है। यहां भी पाइपलाइन करीब पंद्रह दिन से लीक है। यहां भी सुबह और शाम को आपूर्ति शुरू होते ही पानी सड़क पर बनी इंटरलॉकिंग से बाहर आकर सड़क पर बहने लगता है। इससे आसपास के दुकानदारों सहित चाट आदि की ढकेल लगाने वालों को परेशानी होती है। यहां सबसे ज्यादा समस्या मंगलवार को साप्ताहिक मंगल बाजार के दौरान होती है। पानी बहने से फड़ विक्रेताओं को अपना सामान समेटना पड़ता है।
----------------------
तहसील के सामने लगता जाम
जीटी रोड पर पाइपलाइन में लीकेज को जोड़ने के लिए गड्ढा खोदा गया है। इसे पाइपलाइन ठीक न हो पाने के कारण ठीक नहीं कराया जा सका है। यहां पुलिस विभाग द्वारा बेरीकेडिंग लगा दी गई है। इससे जीटी रोड पर एक बार में एक वाहन ही निकल पाता है और यहां अक्सर जाम की समस्या रहती है।

----------------------
जीटी रोड पर पाइपलाइन लीक एक माह होने वाला है। अभी तक लीकेज को ठीक नहीं कराया गया है। इससे क्षेत्र में पानी की समस्या बनी हुई है।
- दिव्यांश
----------------------
गांधी मार्केट में करीब पंद्रह दिन से पाइपलाइन में लीकेज है। इससे आपूर्ति शुरू होते ही सड़क पर पानी फैलने लगता है। इससे दुकानदारों को समस्या होती है।
-प्रतीक
----------------------
सैनिक पड़ाव के सामने पाइपलाइन को ठीक कराने के लिए जीटी रोड को खोदा जाना है। इसके लिए भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अलीगढ़ कार्यालय को पत्र लिखकर अनुमति मांगी गई है। अनुमति मिलते ही पाइपलाइन को ठीक करा दिया जाएगा। गांधी मार्केट में क्षतिग्रस्त पाइपलाइन को मंगलवार को ठीक करा दिया जाएगा।
मीरा गांधी, चेयरमैन, नगर पालिका परिषद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed