फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Humid conditions added to the discomfort amidst the movement of clouds; there was no relief from the heat.

Etah News: बादलों की आवाजाही के बीच उमस ने बढ़ाई परेशानी, गर्मी से नहीं मिली राहत

Sun, 21 Jun 2026 02:21 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Sun, 21 Jun 2026 02:21 AM IST
विज्ञापन
Humid conditions added to the discomfort amidst the movement of clouds; there was no relief from the heat.
बादल छाए व बूंदाबांदी के डर से शनिवार शाम व्यापारियो ने मक्का को तिरपाल से ढका। संवाद
एटा। सुबह से मौसम में बदलाव के संकेत दिखाई दिए। शनिवार को आसमान में बादलों की आवाजाही बनी रहने से लोगों को तेज धूप से राहत जरूर मिली लेकिन उमस भरी गर्मी ने दिनभर लोगों को परेशान किए रखा। बादलों के कारण सूर्य की किरणें अपेक्षाकृत कम रहीं जिससे तापमान में अधिक बढ़ोतरी नहीं हुई फिर भी वातावरण में नमी अधिक होने के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

सुबह के समय मौसम अपेक्षाकृत सामान्य रहा लेकिन जैसे-जैसे दिन चढ़ता गया उमस का असर बढ़ने लगा। बाजारों, कार्यालयों और सार्वजनिक स्थानों पर लोगों को पसीने और चिपचिपाहट से जूझना पड़ा। कई लोगों ने गर्मी और उमस के कारण घरों से बाहर निकलने से परहेज किया जबकि जरूरी कार्यों से बाहर निकले लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिनभर आसमान में बादल छाए रहने से तेज धूप का प्रभाव कम रहा लेकिन हवा में नमी अधिक होने के कारण उमस का स्तर बढ़ गया। यही वजह रही कि लोगों को वास्तविक तापमान से अधिक गर्मी महसूस हुई।
विज्ञापन

मौसम विज्ञान केंद्र प्रभारी एसके सिंह का कहना है कि आगामी दिनों में मौसम में हल्का बदलाव देखने को मिल सकता है। कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी होने की संभावना है हालांकि इससे गर्मी से तत्काल राहत मिलने की उम्मीद कम है। विभाग का अनुमान है कि अगले कुछ दिनों तक उमस भरी गर्मी का असर बना रह सकता है। लोगों को सलाह दी गई है कि अत्यधिक गर्मी और उमस के दौरान पर्याप्त मात्रा में पानी पीते रहें व वृद्ध व बच्चों को अनावश्यक रूप से धूप और गर्म वातावरण में बाहर ने निकलने दें। मौसम में बदलाव के बावजूद फिलहाल गर्मी से पूरी तरह राहत मिलने के आसार नजर नहीं आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed