{"_id":"64a7faccfbf2998813015f67","slug":"humans-can-get-this-deadly-disease-from-sick-animals-be-careful-2023-07-07","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सावधान: बीमार पशुओं से इंसानों को हो सकती है ये जानलेवा बीमारी, रहें जरा संभलकर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सावधान: बीमार पशुओं से इंसानों को हो सकती है ये जानलेवा बीमारी, रहें जरा संभलकर
Fri, 07 Jul 2023 06:58 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Fri, 07 Jul 2023 06:58 PM IST
सार
बीमार पशुओं में कई ऐसी बीमारियां होती हैं, जो आपको भी संक्रमित कर सकती हैं। ये बीमारियां इतनी घातक हैं कि आपकी जान भी ले सकती हैं।
विज्ञापन
गोवंश
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
एटा में विश्व जूनोसिस दिवस पर अलीगढ़ से पहुंचे जेडी स्वास्थ्य ने सीएमओ कार्यालय में अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ गोष्ठी की। इसमें बताया गया कि कुछ बीमारियां जानवरों में ऐसी होती हैं कि उनके संपर्क में आने से इंसान में भी हो जाती हैं। ये बीमारियां जानलेवा होती हैं। इनसे बचाव करना जरूरी है। गोष्ठी के बाद उन्होंने जैथरा ब्लॉक क्षेत्र के दो गांव का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
Trending Videos
होती हैं ये बीमारियां
गोष्ठी के दौरान जेडी स्वास्थ्य डॉ. देवेंद्र वार्ष्णेय ने कहा कि जापानी इंसेफ्लाइटिस, रेबीज और ग्लैंडर्स ऐसी बीमारियां हैं, जो पशुओं के संपर्क में आने पर इंसानों को भी होती हैं। इन लाइलाज बीमारियों से हर साल देश में हजारों लोगों की मौत होती है। सबसे खतरनाक रेबीज है। कुत्तों के काटने से होने वाली इस बीमारी काे सरकार ने खत्म करने के लिए वृहद रणनीति बनाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन