{"_id":"66c37c384583a230d30db83e","slug":"humanity-played-with-duty-inspector-kept-6-sisters-in-bondage-etah-news-c-163-1-sagr1017-121554-2024-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: फर्ज के साथ निभाई मानवता, दरोगा ने 6 बहनों से बंधवाई राखी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: फर्ज के साथ निभाई मानवता, दरोगा ने 6 बहनों से बंधवाई राखी
Mon, 19 Aug 2024 10:39 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Mon, 19 Aug 2024 10:39 PM IST
विज्ञापन
एटा। पुलिस पर तमाम आरोप लगते रहते हैं, भ्रष्टाचार और रस्सी का सांप बनाने जैसे शब्दों से पुलिस की पहचान होती है। इससे इतर, विभाग में अच्छे लोगों की भी कमी नहीं है। जलेसर क्षेत्र में हादसे के चलते 6 बहनों के इकलौते भाई की मौत 6 माह पहले हुई। विवेचना कर रहे दरोगा ने सोमवार को अपनी ड्यूटी के फर्ज के साथ ही मानवता निभाते हुए इन बहनों से राखी बंधवाई और उपहार देकर उनका त्योहार अर्थपूर्ण कर दिया।
जलेसर नगर के मोहल्ला किरी निवासी अश्वनी शर्मा के पुत्र प्रदीप की 3 मार्च 2024 को हादसे में मौत हो गई थी। प्रदीप अपनी 6 बहनों के बीच इकलौता भाई था। जिससे बहनें बुरी तरह से टूट गईं थीं। थाने पर तैनात दरोगा सत्यराम यादव को विवेचना मिली। जांच करने के लिए प्रदीप के घर गए तो बहनों से भाई का फर्ज निभाने का वादा किया। हादसे के बाद रक्षाबंधन का पहला त्योहार आया तो सत्यराम ने सोमवार दोपहर वहां पहुंचकर सभी से राखी बंधवाई।