फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   human right day, meeting, seminar, etah, kasganj

मानवाधिकार दिवस पर छात्रों को पढ़ाया अधिकारों का पाठ

Wed, 11 Dec 2019 12:09 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 11 Dec 2019 12:09 AM IST
विज्ञापन
human right day, meeting, seminar, etah, kasganj
रामबाल भारती इंटर कालेज में मानवाधिकार आयोग के अवसर पर स्टूडैंट को विधिक जानकारी देते न्यायिक अ? - फोटो : ETAH
एटा। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में विधिक जागरूकता एवं विधिक साक्षरता शिविर श्रीराम बाल भारती में लगाया गया। शिविर में छात्रों को अधिकारों का पाठ पढ़ाया गया। अध्यक्षता करते हुए सचिव साधना कुमारी गुप्ता ने कॉलेज के छात्र-छात्राओं और स्टाफ को विधिक संबंधित कई अहम जानकारियां दीं। साथ ही भारतीय संविधान में दिए गए कर्तव्यों की शपथ दिलाई गई।
विज्ञापन

इस अवसर पर कन्ही लाल शर्मा एड. और योगेश कुमार सक्सेना एड. ने भारत के संविधान में दिए गए कर्तव्यों का पालन करने का आग्रह किया। इस मौके पर कॉलेज के निर्देशक रामनिवास यादव, प्राचार्य दुर्गेश सिंह आदि मौजूद रहे। इधर, इमरजेंसी सोशल हेल्पलाइन द्वारा आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष ऋषिराम दुबे ने कहा कि संगठन का लक्ष्य मानवाधिकारों की रक्षा करना है। भ्रष्टाचार, बलात्कार एवं अन्य शोषण के दौर में संगठन की जिम्मेदारी और भी बढ़ जाती है।
विज्ञापन

ऐसे में पदाधिकारियों को इसके विरुद्ध आवाज उठाकर लोगों को अधिकारों के प्रति जागरूक करना है। परशुराम स्थित कैंप कार्यालय पर आयोजित बैठक में जिलाध्यक्ष सतीश चंद्र शुक्ल ने कहा कि बढ़ रही घटनाओं पर हमें नजर रखनी है। पीड़ितों की आवाज बन उनको न्याय दिलाना है। केके यादव वरिष्ठ महासचिव, योगेश उपाध्याय, नरपाल सिंह, संतोष कुमार, अनुपम दीक्षित, धनदेवी, अर्चना, नेत्रपाल प्रतिहार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कासगंज में भी हुए आयोजन
कासगंज। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ज्योत्सना शर्मा निर्देशन में मानवाधिकार दिवस पर गोष्ठी का आयोजन प्राथमिक विद्यालय मामों में किया गया। कार्यक्रम अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव चेतना सिंह ने कहा कि विधि सहायता के लिए नि:शुल्क अधिवक्ता, सुलह के माध्यम से वादों का निस्तारण, विधवा पेंशन, वृद्धा पेंशन, मनरेगा योजना तथा अन्य लाभार्थ योजना क्रियान्वित हैं। पात्र इनका लाभ लें।

उन्होंने कहा कि सभी के लिए मानवाधिकार बराबर हैं। एड. सत्येंद्रपाल सिंह ने कार्यक्रम का संचालन किया। उन्होंने मध्यस्थता केंद्र के बिंदुओं, मोटर दुर्घटना अधिनियम के बारे में जानकारी दी। एड. अर्चना शर्मा ने यातायात नियमों का पालन करने एवं क्षति पूर्ति योजना की जानकारी दी। इस दौरान शैलेष यादव, ग्राम प्रधान रूबी सिंह, प्रधानाध्यापिका किरन, पूजा सक्सेना, शिवांगी गौड़, चंद्रहास बाबू, संध्या यादव, सर्वेश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed