फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Hot wind along with strong sunshine troubled people

Etah News: तेज धूप के साथ गर्म हवा ने लोगों को किया परेशान

Tue, 13 May 2025 11:46 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Tue, 13 May 2025 11:46 PM IST
विज्ञापन
Hot wind along with strong sunshine troubled people
एटा। तेज धूप के बाद मंगलवार को गर्म हवा ने लोगों की परेशानी को और बढ़ा दिया। अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस रहा। धूप और गर्म हवा के चलते लोगों का घर से बाहर निकलना दुश्वार रहा।
विज्ञापन

तीन दिनों से गर्मी का प्रकोप बना हुआ है। इसके और बढ़ने के कयास लगाए जा रहे हैं। मंगलवार को सड़क पर चल रहे राहगीर राहत के लिए बार-बार पेड़ों के सहारे ठहरते नजर आए। सुबह 8 बजे से ही तेज धूप ने लोगों को परेशान करना शुरू कर दिया। जबकि सुबह 10 बजे तक गर्म हवाओं के साथ अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया।
विज्ञापन

इस बीच तेज धूप के साथ चल रही गर्म हवा ने लोगों की परेशानी को और अधिक बढ़ा दिया। लोग घरों में भी परेशान नजर आए। सोमवार रात शहर के कुछ मोहल्लों में विद्युत कटौती ने भी लोगों को परेशान किया। मंगलवार को अधिकतम तापमान 41 और न्यूनतम 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोपहर बाद सड़कों पर सन्नाटा
तेज धूप और गर्म हवाओं से सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। सुबह के समय शहर के लोकमनदास चौराहे से लेकर ठंडी सड़क पर वाहनो की अधिकता थी। जबकि दोपहर के समय शांति और सन्नाटा नजर आया।
पूरी दोपहर तेज धूप के कारण अधिकांश लोग घरों से नहीं निकले। शहर की सड़कों पर दोपहर के समय वाहनों की संख्या अपेक्षाकृत कम दिखी जो लोग निकले भी, वो धूप से बचाव के लिए गमछा, कैप, काला चश्मा आदि का सहारा लिए हुए नजर आए।

कृषि विज्ञान केंद्र अवागढ़ के मौसम वैज्ञानिक डॉ. एसके सिंह ने बताया कि हाल-फिलहाल गर्मी का प्रकोप कम होने की संभावना नहीं है। पांच दिन तापमान में वृद्धि लोगों को परेशान कर सकती है। लोग गर्मी से बचाव करें, जहां तक संभव हो घरों में रहें।

--कपिल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed