फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Hope of Aadhaar amendment, night is being spent on the road

Aadhaar Card Update: आधार संशोधन बना जान के लिए आफत, सड़क पर रात गुजार रहे लोग; फिर भी नहीं आ रहा नंबर

Fri, 09 Aug 2024 12:14 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Fri, 09 Aug 2024 12:14 PM IST
सार

आधार कार्ड संशोधन लोगों की जान के लिए आफत बन गया है। दिन में पहुंचने पर नंबर ही नहीं आता है। ऐसे में लोग रात में सड़क पर रात गुजार रहे हैं, जिससे सुबह जल्दी वे लाइन में लग सकें और उनका नंबर आ सके। 
 

विज्ञापन
Hope of Aadhaar amendment, night is being spent on the road
डाकघर के बाहर रात गुजार रहे लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राशन कार्ड, स्कूलों में एडमिशन आदि के लिए आधार और इसको अपग्रेड कराना अनिवार्य कर दिया गया है। इसके लिए अवागढ़ स्थित डाकघर पर भीड़ उमड़ रही है। लोगों की रात तक सड़क पर कट रही है।
विज्ञापन


सरकार ने फरमान तो जारी कर दिया है कि सभी लोगों को अपने आधार कार्ड अपडेट करने हैं। जिससे उनकी राशन वितरण की व्यवस्था चलती रहे। वहीं बच्चों को अपने एडमिशन कराने के लिए भी आधार की आवश्यकता पड़ रही है। इसके लिए नगर के अलावा ग्रामीण क्षेत्र से आए हुए लोग दिनभर कतारों में जूझते रहते हैं। नंबर न आने पर रात में डाकघर के सामने ही सड़क के किनारे लेट जाते हैं। उनका कहना है कि घर जाएंगे और अगले दिन आएंगे तो फिर भीड़ मिलेगी। इसलिए रात यहीं गुजार रहे हैं, सुबह होते ही कतार में आगे लग जाएंगे।
विज्ञापन


बुधवार रात 10 बजे भी कई लोग डाकघर के बाहर एक बरामदे में लेटे हुए थे। कुछ बच्चे थक कर सो चुके थे। इन लोगों ने बताया कि डाकघर में एक दिन में मात्र 30 आधार ही बनते हैं। बाकी के लोगों को लौटा दिया जाता है। सुबह करीब 4 बजे से ही आना शुरू हो जाता है। 6 से 8 घंटे कतार में लगने के बाद भी तमाम लोगों का नंबर नहीं आ पाता है। डाकपाल नरेंद्र गुप्ता ने बताया कि पूरी क्षमता के साथ काम किया जा रहा है। केनरा बैंक, स्टेट बैंक, ग्रामीण बैंक आदि जगहों पर भी आधार पंजीकरण व संशोधन का काम दे दिया जाए तो लोगों को सहूलियत होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed