{"_id":"2d5cd4af54f2bf17b2ffd27975f6138a","slug":"holocaust-in-108-kundiy-mahayagna-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"108 कुंडीय महायज्ञ में दी आहुति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
108 कुंडीय महायज्ञ में दी आहुति
ब्यूरो अमर उजाला एटा
Updated Sun, 01 Feb 2015 11:42 PM IST
विज्ञापन
शिकोहाबाद रोड स्थित एसजेएस आदर्श सीनियर सेकेंडरी स्कूल प्रांगण में चल रहे 108 कुंडीय गायत्री महायज्ञ में हजारों श्रद्धालुओं ने हवन कुंड में आहुतियां दी। रविवार को दो पारियों में यज्ञ कार्यक्रम संपन्न हुआ।
दोपहर को दो बजे से प्रज्ञा पुराण कथा का शुभारंभ हुआ। शांतिकुंज से आए कथा वाचक ने सत्संग की महिमा बताकर सभी को भावविभोर कर दिया। इससे पहले आंवलखेड़ा जोन के प्रभारी सुभाषचंद्र ने गायत्री परिवार की मीटिंग ली और गायत्री परिवार द्वारा किए जा रहे कार्यों के बारे में बताया। इस मौके पर राधेश्याम श्रीवास्तव, श्रीपाल बाबू, जसवीर सिंह, सरला पुंढीर, पुष्पा यादव, हरेंद्र सिंह, अवनीश सिंह, मायाप्रकाश यादव आदि मौजूद थे।