{"_id":"57716fd1294b6a59aa7e31d6a2a84d50","slug":"holly-placed-in-removal-raging-rural-school-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल में रखी होली हटाने पर भड़के ग्रामीण ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूल में रखी होली हटाने पर भड़के ग्रामीण
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
Updated Thu, 25 Feb 2016 11:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगला गुलावी में विद्यालय में रखी होली को हटाए जाने पर गुरुवार को ग्रामीण भड़क गए। शिक्षिकाओं से कहासुनी हो गई। सूचना पर शिक्षा विभाग, पुलिस अधिकारी पहुंचे। इसके बाद सुलह कराई गई।
गांव में काफी समय से होली रखी जा रही है। बाउंड्रीवाल बनने के बाद होली स्थल विद्यालय परिसर में आ गया। गुरुवार को विद्यालय की एक शिक्षिका ने होली में रखी लकड़ी, उपले बच्चों से हटवाने शुरू कर दिए। जब इस बात की जानकारी ग्रामीणों को हुई तो वो एकत्रित हो गए, स्कूल पहुंचे और शिक्षिका से कहासुनी हुई। सूचना पर बेसिक शिक्षा अधिकारी दीवान सिंह, सीओ सवीह हैदर पुलिस बल के साथ पहुंचे।
इसके बाद गांव में ग्राम सभा की अन्य जगह के बारे में जानकारी दी जो खाली पड़ी है उसमें जलभराव के हालात हैैं। ग्राम प्रधान सुरेश चंद्र और अन्य ग्रामीणों ने आपत्ति जताई। ग्रामीणों का कहना था कि इस जगह पर होली कैसे जलाई जा सकती है। ग्रामीण इस बात पर राजी हुए कि इस साल तो होली विद्यालय परिसर में ही जले, लेकिन अगले साल से वो निर्धारित स्थल पर होली रखना शुरू कर देंगे। तब तक इस स्थल को होली स्थल के लिए व्यवस्थित कर दिया जाए। इसके बाद मामला शांत हो गया। इस दौरान पूर्व माध्यमिक विद्यालय की प्रधानाचार्य मुवीश वेगम, प्राइमरी विद्यालय की प्रधानाचार्य उर्मिला देवी, शिक्षिका विनय यादव, हेमंत, अमित, बंटी, सुभाष, मुनेद्र, भूरे, शिव कुमार, जितेद्र, सुनील आदि मौजूद रहे।