फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Holika will burn in village Shyampur after five years

Etah News: पांच साल बाद गांव श्यामपुर में जलेगी होलिका

Tue, 28 Feb 2023 11:00 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Tue, 28 Feb 2023 11:00 PM IST
विज्ञापन
Holika will burn in village Shyampur after five years
मिरहची। पांच साल बाद क्षेत्र के गांव श्यामपुर में होलिका जलाई जाएगी। पुलिस और प्रशासन ने तीन दिन लगातार ग्रामीणों से वार्ता कर दो पक्षों का विवाद सुलझा लिया है।
विज्ञापन


गांव श्यामपुर में विवाद के कारण पांच साल से होलिका दहन नहीं किया जा रहा था। एक पक्ष घर के सामने होलिका नहीं रखने देता था तो दूसरी ओर अधिकांश ग्रामीण अपनी प्रतिष्ठा बनाकर होलिका दहन की मांग करते चले आ रहे थे। होली का पर्व नजदीक आते ही ग्रामीणों ने पुन: होली रखने और दहन कराने की मांग की। जिस पर थाना प्रांगण में दोनों पक्षों से पहले पुलिस ने वार्ता की, लेकिन नतीजा शून्य रहा।
विज्ञापन

इसके बाद एटा सदर से नायब तहसीलदार शाश्वत अग्रवाल और थाना प्रभारी सीपी सिंह ने तीन दिन तक गांव में डेरा डालकर ग्रामीणों और विवाद वाले पक्षों से वार्ता कर होली का विवाद शांतिपूर्ण सुलझाया। थाना प्रभारी ने बताया कि गांव के सभी लोगों को शांतिपूर्ण ढंग से त्योहार मनाने का संकल्प भी दिलाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed