फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Holika Dahan will happen at 1984 places in Etah

Etah News: आज जिले में 1984 स्थानों पर होगा होलिका दहन

Wed, 12 Mar 2025 11:11 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Wed, 12 Mar 2025 11:11 PM IST
विज्ञापन
Holika Dahan will happen at 1984 places in Etah
एटा के होली मोहल्ले में रखी होलिका का आज होगा दहन। - फोटो : एटा के होली मोहल्ले में रखी होलिका का आज होगा दहन।
एटा। जनपद में बृहस्पतिवार को विधिविधान से होलिका मैया की पूजा अर्चना के बाद मध्य रात्रि को शुभ मुहूर्त में होलिका दहन किया जाएगा। इसके बाद शुक्रवार को रंग खेला जाएगा। बुधवार को होलिका स्थलों पर तैयारियां की गईं।
विज्ञापन

शहर से लेकर देहात तक 1984 स्थानों पर होलिका रखी गईं हैं। विभिन्न चौक-चौराहों पर रखी गई होलिका का बृहस्पतिवार को पूजन किया जाएगा। शाम के समय गोबर की गुलरी, घी, गुड़, हल्दी, चावल और घरों में बनाए गए पकवानों आदि से पूजन किया जाएगा। लोग सात परिक्रमा लगाकर घर में सुख-शांति की कामना करेंगे।
विज्ञापन

अलग-अलग स्थानों पर रात 11:30 से 12:30 के मध्य होलिका दहन किया गया। पंडित गिरीश पचौरी ने बताया कि रात 11:29 तक भद्रा रहेगा, जिसके बाद होलिका दहन हो सकेगा। इस बार रात 11:30 बजे से 12:30 बजे के मध्य होलिका दहन का शुभ मुहूर्त है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed