फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   holi celebration of jagriti manch

ढोलक की थाप पर थिरकी महिलाएं

Sun, 20 Mar 2016 11:40 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला एटा
ब्यूरो, अमर उजाला एटा Updated Sun, 20 Mar 2016 11:40 PM IST
विज्ञापन
holi celebration of jagriti manch
होली महोत्सव
अग्रसेन जाग्रति महिला समिति ने होली महोत्सव का आयोजन किया। इसमें महिलाओं ने जमकर धमाल मचाया। फागुन के गीतों के साथ जमकर सदस्याओं ने होली पर्व पर मस्ती की। विभिन्न गेम का आनंद लिया। उत्साह, उल्लास का यह सिलसिला देर सांय तक चलता रहा। सदस्यों ने एक-दूसरे के चेहरे पर गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी।
विज्ञापन


समिति की अध्यक्ष शिखा अग्रवाल ने होली का गुलाल लगाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि होली का पर्व हमें यही संदेश देता है कि प्रहलाद की तरह हम भी कि तनी भी विकट परिस्थिति में अपने धैर्य को न खोएं। ईश्वर पर अपने विश्वास को अडिग रखे। सचिव पूनम गर्ग ने  भी सदस्याओं को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी। इसके बाद ढोलक मजीरों की थाप पर महिलाओं ने होली के दोहे, गीत गाकर जमकर मस्ती की। होली गीत पर ग्रुप नृत्य किया। विभिन्न मनोरंजक परक खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की। इस प्रतियोगिता में नीता तायल, सीमा विजेता रही। विजेताओं को समिति ने सम्मानित किया। समिति की अध्यक्ष, सचिव ने कार्यक्रम की सफलता पर सभी सदस्याओं का आभार जताया। इस दौरान नीतू अग्रवाल, रीता अग्रवाल, श्वेता, दीपा, मोनू बसंल, मुक्ति, संगीता, योगिता, रजनी आदि सदस्याएं मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed