फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Holi and Friday prayers are performed together, strict security arrangements

Etah News: होली व जुमे की नमाज एक साथ, सुरक्षा के कड़े प्रबंध

Wed, 12 Mar 2025 11:06 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Wed, 12 Mar 2025 11:06 PM IST
विज्ञापन
Holi and Friday prayers are performed together, strict security arrangements
शहर के घंटाघर बाजार मे होली से पूर्व गश्त करते एसएसपी, एएसपी, सीओ सिटी सहित पुलिसकर्मी - फोटो : शहर के घंटाघर बाजार मे होली से पूर्व गश्त करते एसएसपी, एएसपी, सीओ सिटी सहित पुलिसकर्मी
एटा। होली के पर्व पर जुमे की नमाज भी होने की वजह से सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए गए हैं। इसके लिए ड्रोन कैमरे से जिला मुख्यालय के अलावा हर कस्बा और अन्य प्रमुख स्थानों पर नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन

पुलिस प्रशासन की ओर से जिला मुख्यालय के अलावा हर कस्बा और अन्य प्रमुख स्थानों पर ड्रोन कैमरे से नजर रखी जा रही है, ताकि किसी भी प्रकार की अव्यवस्था को रोका जा सके।
विज्ञापन


इसके अलावा हर प्रमुख स्थान पर सभी वर्गों के प्रमुख लोगों को साथ बिठाकर शांति बैठकें की जा रही हैं। एसएसपी श्याम नारायण सिंह ने साफ किया है कि किसी भी प्रकार की अराजकता फैलाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे लोगों को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा। सभी लोगों से कहा गया है कि एक-दूसरे की भावनाओं का सम्मान करते हुए त्योहार को शांति और प्रेम के साथ मनाएं। एसएसपी के साथ ही अपर पुलिस अधीक्षक राजकुमार सिंह पुलिस बल के साथ सड़क पर उतरकर पैदल मार्च करते हुए शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed