फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   History sitter freed from indecency from police

पुलिस से अभद्रता कर छुड़ाया हिस्ट्रीसीटर

Tue, 19 Jul 2022 10:54 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 19 Jul 2022 10:54 PM IST
विज्ञापन
History sitter freed from indecency from police
एटा। जसरथपुर थाना क्षेत्र के गांव दहेलिया पूठ में एक हिस्ट्रीशीटर को पकड़ने गई पुलिस का उसके परिजन ने घेराव कर लिया। पुलिस कर्मियों से अभद्रता कर दी और हिस्ट्रीशीटर को छुड़ा लिया। पुलिस ने छह नामजद और तीन अज्ञात पर रिपोर्ट दर्ज की है। जसरथपुर थानाध्यक्ष श्रवण कुमार निगम ने बताया कि दहेलिया पूठ निवासी उपेंद्र उर्फ बाबा पर विभिन्न आपराधिक मामलों में आठ मुकदमे दर्ज हैं। आरोपी असलहा और शराब का तस्कर है। यह राजस्थान के मुरैना में असलहा के साथ पकड़ा गया था।
विज्ञापन

वह थाने का हिस्ट्रीशीटर अभियुक्त है। इसके चलते मंगलवार की शाम को थाने की पुलिस भेजी गई थी। पुलिस को वह घर पर मिल गया, उससे थाने चलने को कहा गया तो उसने परिजन को आवाज लगाकर बुला लिया। महिलाओं सहित अन्य परिजन आ गए और पुलिस कर्मियों का घेराव व अभद्रता करते हुए हिस्ट्रीशीटर को छुड़ा लिया। आरोपी छत पर चढ़कर फरार हो गया। उन्होंने बताया एसआई श्रवण कुमार की तहरीर पर छह नामजद और तीन अज्ञात पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

घटना के बाद गांव में भेजा गया पुलिसबल
पुलिस कर्मियों से अभद्रता की सूचना पर काफी संख्या में पुलिस बल गांव भेजा गया। हालांकि हिस्ट्रशीटर नहीं मिला। सूत्रों की मानें तो पुलिस पर आरोपी के परिजन द्वारा हमला किया गया था। इस दौरान हाथापाई भी हुई है, लेकिन जसरथपुर थाने की पुलिस हाथापाई से इनकार कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सपा नेताओं की गांव सिरांव में जमीन जब्त
एटा। गैंगस्टर के आरोपी सपा नेता रामेश्वर सिंह यादव और पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जुगेंद्र सिंह यादव की कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव सिरांव स्थित कृषि जमीन मंगलवार को जब्त की गई। कोतवाली देहात थाना प्रभारी जगदीश चंद्र ने बताया कि डीएम के आदेश के अनुपालन में कृषि जमीन को जब्त किया गया है। संवाद

गैंगस्टर के आरोपी पूर्व प्रधान की करीब एक हैक्टेयर जमीन जब्त
एटा। शीतलपुर ग्राम पंचायत के पूर्व प्रधान गैंगस्टर एक्ट के आरोपी भूपेंद्र सिंह की जमीन मंगलवार को कुर्क की गई। सकीट क्षेत्र में 0.975 जमीन पर बोर्ड लगाकर और मुनादी कराकर जब्तीकरण कार्रवाई की गई। इससे पहले पूर्व प्रधान का शीतलपुर स्थित आवास भी जब्त किया जा चुका है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed